Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिहान योजना से मिली मदद, बनाए सामानों की बाजार में अच्छी खासी है मांग
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिहान योजना से मिली मदद, बनाए सामानों की बाजार में अच्छी खासी है मांग

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मिट्टी के आकर्षक दीये और अन्य बर्तन बना कर रही कमाई*

    *बिहान योजना से मिली मदद, बनाए सामानों की बाजार में अच्छी खासी है मांग*

    *जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2024/* खुशियों का त्यौहार दीपावली की तैयारी सभी घरों में जोरो-शोरो से चल रही है। दीवाली में दीये जलाने की प्रथा की शुरुआत तब हुई थी जब भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसलिए दीपावली के दिन बहुत ही श्रद्धाभाव से दीपक जलाया जाता है। दियों का निर्माण से कई घरों में खुशियों के दीपक भी जलते हैं। जशपुर जिले की सरस्वती स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, सूर्या स्व सहायता समूह सहित जिले के अन्य समूहों के द्वारा बिहान योजना से मिली मदद से मिट्टी के दिए, बर्तन, कुल्हड़, मूर्ति, गुल्लक, कलश आदि का निर्माण किया जा रहा है। उनके बनाए सामानों को ग्राहकों का भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। चीजों की अच्छी खासी बिक्री होने से उनके आमदनी में इजाफा हुआ है। समूह की महिलाओं ने बिहान योजना से मिले मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

     

    *बिहान योजना से मिली मदद, आमदनी से घर की अन्य जरूरतों को कर रही है पूरा*

     

    समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ने के बाद लोन, प्रशिक्षण सहित अन्य मदद मिलना शुरू हो गया। इस पैसे से वे खेती किसानी सहित किसी अवसर या त्योहारों में उपयोग आने वाली चीजों के निर्माण में करती हैं। कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर ग्राम पंचायत के सरस्वती स्वयं सहायता समूह की सदस्य दिए और मिट्टी के आकर्षक बर्तन का निर्माण कर रही हैं। समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ने के बाद समूह को तीन बार क्रमश 50 हजार, एक लाख, और 2 लाख का लोन मिला है। जिसका उपयोग वे समूह में खेती किसानी और किसी अवसर या त्योहारों में उपयोग आने वाली चीजों के निर्माण में करती हैं। इसी तरह बगीचा विकासखंड के नटकेला ग्राम पंचायत के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की नीरा दीदी बताती है कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर दीया निर्माण एवं बिक्री से उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। मनोरा विकासखंड से मनोरा ग्राम पंचायत की सूर्या समूह की उषा दीदी खूबसूरत दीयों के निर्माण में व्यस्त है और उनके अनुसार स्थानीय मांग होने के कारण बिक्री साप्ताहिक हाट बाजार, स्थानीय बाजार और पड़ोसियों में ही अच्छी खपत हो जाती है।

    महिलाएं बताती है कि बिहान योजना से मिले मदद से उनके काम को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिली है। महिलाओं ने बताया कि इस पैसे से वे बच्चों की शिक्षा और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नवपदस्थ कलेक्टर श्री व्यास से ब्रम्ह कुमारी दीदियों ने की मुलाकात
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?