Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली 

    शहर के चौक चौराहों पर लगी 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश 

    रात के समय में शहरों में रोशनी होनी जरूरी 

    शहरों के दुकानदार अपने आस पास के कचरों को कचरा डिब्बा में ही डालेंगे 

    बाल उघान में पेयजल की व्यस्था करने के निर्देश 

    नगर पालिका अधिकारी नियमित शहरों की साफ सफाई की व्यवस्था देखें

    जशपुर 30 अक्टूबर 24/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को शहर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर के नालियों को भी साफ करने के लिए कहा। शहर के खराब लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की लोगों का आवागमन रहता है शहरों में रोशनी अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। शहर के चौक चौराहों पर गीला कचरा और सुखा कचरा रखने के लिए कचरा डिब्बा भी रखने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने दुकानदारों को भी अपने आस पास के कचरों को इकठ्ठा करके कचरा डिब्बा में डालने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर नगर पालिका अधिकारी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और स्वच्छता दीदीयो के द्वारा नियमित घर घर जाकर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शहर की 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शहर के बाल उघान का निरीक्षण करके परिसर में पानी की व्यस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। शौचालय को भी ठीक करवाने के लिए कहा है। नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बाल उघान के नया शौचालय बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र काम चालू किया जाएगा

    कलेक्टर ने एस एल आर एम केंद्र का भी अवलोकन किया और अनुपयोगी समान को निविदा निकालकर विक्रय करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाली हरित जशपुर क्षेत्र समिति की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके जानकारी ली समूह की महिलाओं ने बताया कि कचरा कलेक्शन करने के बाद बेकार की चीजें जैसे प्लास्टिक और कपड़ा से पैर दानी,झूमर, टोकरी,चटाई, गुलदस्ता बनाया जा रहा है। जिसका विक्रय से समूह को आमदनी भी अच्छी हो रही है। कलेक्टर ने कम्युनिटी हॉल के बगल में रानी सती उघान का अवलोकन करके साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं ‌।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* इस दिवाली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का अदभुत पहल।
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की दी शुभकामनाएं
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?