Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चौकी पण्डरापाठ में आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी के विरूद्ध अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चौकी पण्डरापाठ में आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी के विरूद्ध अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *महिला संबंधी अपराध पर जशपुर पुलिस का जीरो टालरेंस,* 

    *विवाहिता से दुष्कर्म करने का आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घासी को तत्काल किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,*

    *चौकी पण्डरापाठ में आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी के विरूद्ध अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।* 

    गिरफ्तार आरोपीः- ईष्वर उर्फ पंडित घांसी उम्र 27 साल निवासी पण्डरापाठ थाना बगीचा।

     

    —–00—–

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की 29 वर्षीय विवाहिता महिला ने दिनांक 02.12.2024 को चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी रात्रि में लगभग 09 बजे एक व्यक्ति के घर में जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी एवं ईष्वर उर्फ पंडित घांसी सभी एक साथ खाना खाने हेतु बैठे थे, खाना खाने के बाद लगभग 10 बजे पीड़िता एवं उसका पति वापस अपने घर आ गये। रात्रि करीबन 11 बजे प्रार्थिया के जेठ, जेठानी आपस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद करने लगे, एवं जेठानी द्वारा आवाज देकर बुलाने पर बीच-बचाव करने हेतु प्रार्थिया उसके पास जा रही थी, कि रास्ते में अचानक एक पेड़ के पास पहले से खड़ा ईष्वर उर्फ पंडित घांसी ने प्रार्थिया को पकड़ लिया एवं मना करने पर भी जबरदस्ती खींचते हुये एक बाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध चौकी पण्डरापाठ में अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण का आरोपी फरार था, उसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी, फरार आरोपी के संबंध में मुखबीर सूचना पर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी उम्र 27 साल निवासी पण्डरापाठ थाना बगीचा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 03.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में चैकी प्रभारी स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. 22 नारायण सिंह, आर. 346 जितेन्द्र भगत, आरी. 572 आनंद मिंज, आर. 550 मंगल कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान है।

    —-00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संवरेगा कुनकुरीः शहर में लगेगी स्ट्रीट लाईट, खिलाड़ियों को मिलेंगें खेल उपकरण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करता था साईंटांगरटोली का मो. असामुल हक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?