Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संवरेगा कुनकुरीः शहर में लगेगी स्ट्रीट लाईट, खिलाड़ियों को मिलेंगें खेल उपकरण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संवरेगा कुनकुरीः शहर में लगेगी स्ट्रीट लाईट, खिलाड़ियों को मिलेंगें खेल उपकरण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संवरेगा कुनकुरीः शहर में लगेगी स्ट्रीट लाईट, खिलाड़ियों को मिलेंगें खेल उपकरण*

    *मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्ट्रीट लाईट स्थापना, खेल उपकरण व अन्य विकास कार्यों के लिए 1.35 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत*

    जशपुरनगर,04 दिसंबर 2024/ श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही विकास ने जो रफ्तार पकड़ी है वह समय के साथ और भी तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकासकार्यों की स्वीकृति मिलने और उसे जमीनी स्तर पर लागू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रदेश के साथ ही जशपुर जिले में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरों को संवारने का काम में भी तेजी आई है। इसी के तहत कुनकुरी नगरीय क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए चौक-चौराहों को संवारने के साथ ही नगर के स्ट्रीट लाईट को भी बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर कुनकुरी नगरीय इलाके में विद्युतिकरण, खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करने सहित अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

     

    *रोशन होगा कुनकुरी शहर, स्ट्रीट लाईट के लिए 75 लाख रूपए की राशि स्वीकृत*

     

    कुनकुरी नगरीय क्षेत्र जल्द ही रोशनी से जगमगाने वाला है। शहर में स्ट्रीट लाईट स्थापना के लिए 75 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसी के तहत 16.59 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 में टाकिज चौक से संदीप गुप्ता के घर तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य, 18.80 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 11 में पौनी पसारी बाजार से गढ़ाकाटा तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य, 19.97 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 04 आर्या होटल से मंगल भवन तक बाहरी विद्युतिकरण(स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य और 19.69 लाख रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में जयस्तम्भ चौक से रेस्ट हॉउस तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट स्थापना) कार्य की स्वीकृति मिली है।

     

    *खिलाड़ियों को मिलेगें खेल उपकरण, नालियों को भी ढका जाएगा*

     

    मुख्यमंत्री के पहल पर कुनकुरी सहित जिले के युवाओं में छिपी हुई खेल प्रतिभा को निखारने के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा और बजट आबंटन जारी हो चुका है। युवाओं के सेहत के लिए 81.73 लाख की लागत से अत्याधुनिक जीम निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में वार्ड क्रमांक 07 एवं 06 में 02 सेट खेलकूद उपकरण प्रदाय एवं स्थापना के लिए 9.98 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 में 02 सेट ओपन जिम उपकरण प्रदाय एवं स्थापना के लिए 9.99 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अलावा शहर में 19.10 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 से 15 वार्ड तक आरसीसी एवं एमएस नाली ढक्कन स्थापना कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 06 में रेमते रोड में रंगमंच में अतिरिक्त कार्य के लिए 1.98 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बच्चों और युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक #क्लिकसेफ की किया गया है शुरुआत
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चौकी पण्डरापाठ में आरोपी ईष्वर उर्फ पंडित घांसी के विरूद्ध अप.क्र. 229/2024 धारा 64 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?