Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर जशपुर व पुलिस अधीक्षक जशपुर ने शाल, श्रीफल व मिठाई देकर शहीद परिवारों को किया सम्मानित
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर जशपुर व पुलिस अधीक्षक जशपुर ने शाल, श्रीफल व मिठाई देकर शहीद परिवारों को किया सम्मानित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रक्षित केंद्र जशपुर में शहीद परिवारों के सम्मान में किया गया कार्यक्रम का आयोजन*

    *कलेक्टर जशपुर व पुलिस अधीक्षक जशपुर ने शाल, श्रीफल व मिठाई देकर शहीद परिवारों को किया सम्मानित*

    *शहीद परिवारों की सुनी समस्याएं, समस्याओं के निराकरण हेतु किया जा रहा प्रयास*

    *छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन शहीद परिवारों की मदद हेतु सदैव तत्पर*

    ———–

    आज दिनांक 16.12.2024 को मुख्य सचिव,(छ. ग शासन) के निर्देशानुसार सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने पर रक्षित केंद्र जशपुर स्थित शहीद स्मारक वाटिका में जिले के शहीद परिवारों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर जिले में निवासरत शहीदों के परिवार उपस्थित रहे।

    कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास (भा. प्रा.से) व पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह(भा. पु. से) द्वारा शाल, श्रीफल व मिठाई देकर शहीद परिवारों को सम्मानित किया।

    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (भा. पु. से) ने शहीद परिवारों को संबोधित व धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका बलिदान इस मिट्टी की आजादी में शामिल है, हम सुख दुख में सदैव आपके साथ हैं। किसी भी प्रकार जरूरत होने पर जशपुर पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

    कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास (भा. प्रा. से) ने शहीद परिवारों को दिए अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ रहेगा। हम आपके परिवार के ही सदस्य हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने निः संकोच हमे बता सकते हैं। हम आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरा सहयोग करेंगे।

    कलेक्टर जशपुर व पुलिस अधीक्षक जशपुर ने कार्यक्रम स्थल में ही शहीद परिवारों की समस्याएं सुनीं, जिनके निराकरण हेतु प्रयास जारी है।

    उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता बाज, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खुटे, शहीद परिवार सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव………
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा अब तक 650 से अधिक गौ वंश को कराया गया है पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?