
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस ग्राम झक्कड़पुर में प्रातः दिनचर्या से शुरू हुई। तत्पश्चात परियोजना कार्य अंतर्गत ग्राम झक्कड़पुर के पूर्व माध्यमिक शाला भवन की अधूरे कार्य कक्षों की रंगाई- पोताई, दरवाजा -खिड़की पेंट लगाई, प्राथमिक शाला स्कूल भवन की बाहरी पोताई किया गया। दोपहर भोजन उपरांत राष्टीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में बौद्धिक परिचर्चा हुई। जिसका शीर्षक-“मजबूत लोकतन्त्र में सब की भागीदारी”था। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.टी. आर.पाटले सर ने लोकतंत्र पर मतदाता के अधिकार, चुनाव आयोग की कार्य एवं शक्तियों पर स्वयंसेवकों को बहुत ही सुन्दर व सारगर्भित बाते बताई गई।स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता पर जानकारी दी गई व रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप ग्राम झक्कड़पुर के सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, गणमान्य नागरिक,द्वारा मां सरस्वती माता,भारत माता, गुरू घासीदास बाबा,स्वामी विवेकानंद,के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना,राजगीत के साथ शुरू हुई ।जिसमें पंथी नृत्य, कर्मा, सुवा नृत्य, नाटक , गीत आदि प्रस्तुति दिया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्रामीणों अति उत्साहित होकर अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में आभार प्रकट भूतपूर्व स्वयं सेवक कु.कौशल्या नाग द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से प्रो.अनुपमा प्रधान, प्रो.डॉ.एस.के.मारकंडे, डॉ.शैलेन्द्र साहू , नीलम कुमार मंडावी, डॉ.कृष्णा कुमार पैंकरा, अविनाश केरकेट्टा,कु. तुलसी कर्ष तथा भूतपूर्व स्वयं सेवक कैलाश यादव, घनश्याम यादव,खिरोधर यादव, कुलदीप यादव, अनीत नाग, रामप्रसाद राठिया, ईश्वर राठिया, अनसीन राठिया, दुर्योधन आदि उपस्थित रहे।
