
माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य शिर्षक” शैक्षणिक सुविधाएं एवं समस्याओं पर आधारित था। पक्ष में बोलने वाले एमए प्रथम सेम. के विद्यार्थी कु.ज्योतिमहंत,मारकण्डे पैंकरा, राजा सिंह राजपुत, प्रतिमा, माधुरी, कामिनी, एवं नर्मदा थे । विपक्ष में अपना विचार प्रकट करने वाले पीजी डिपार्टमेन्ट के विद्यार्थी कु. शारदा, पूजा यादव, आकृति गुप्ता , विजय , श्रेयांश, विनिता एक्का, मिथिला यादव,यशोदा यादव , महिमा , एवं उमा मिंज थे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. राय , वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर.एस.कान्त , प्रो. अनुपमा प्रधान , प्रो. जे.के. भगत, प्रो. अरविंद लकड़ा , अतिथि प्राध्यापक डॉ. संगीता बंजारा, डॉ. कृष्णा कुमार पैकरा, डॉ. पूजा बंजारे, श्रीमती कृपामनी कुजूर, कु. अल्पना कुजूर, अविनाश केरकेट्टा, अजय यादव, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
