Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा……….
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा……….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस ग्राम झक्कड़पुर में प्रातः दिनचर्या अनुसार स्वयंसेवक कौशल्या नाग द्वारा सुबह योगा से शुरू कराई गई। तत्पश्चात परियोजना कार्य अंतर्गत ग्राम झक्कड़पुर के पूर्व माध्यमिक शाला भवन की रंगाई- पोताई, प्राथमिक शाला मैदान की हैंडपंप व तालाब की साफ-सफाई किया गया। दोपहर राष्टीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले सर के मार्गदर्शन में बौद्धिक परिचर्चा हुई जिसका शीर्षक-“दुर्व्यसन के लिए युवा “था । राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर नशा का बढ़ता प्रभाव पर अपनी बात रखी, वर्तमान में युवा वर्ग पर नशा का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है। स्वयं सेवको ने युवा पीढ़ी को नशा से दूर रहने व विकसित भारत निर्माण में अपनी पूर्ण भागीदारी देने की बात कही गई। तत्पश्चात एड्स पखवाड़ा दिवस जनजागरुकता पर स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को एड्स के प्रति जानकारी दी गई। बौद्धिक परिचर्चा के समय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक गण व मैडम टीना कटकवार उपस्थित रहे।रात में स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम झक्कड़पुर के उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव,सेवानिवृत्त शिक्षक, गणमान्य नागरिक,द्वारा मां सरस्वती माता,भारत माता, गुरू घासीदास बाबा,स्वामी विवेकानंद,के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना,राजगीत के साथ शुरू हुई ।जिसमें पंथी नृत्य, कर्मा, सुवा नृत्य, नाटक , गीत आदि प्रस्तुति दिया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्रामीणों अति उत्साहित होकर अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में आभार प्रकट भूतपूर्व स्वयं सेवक कु.कौशल्या नाग द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से अतिथि व्याख्याता नीलम कुमार मंडावी, जनभागीदारी शिक्षक कु. तुलसी कर्ष तथा भूतपूर्व स्वयं सेवक कैलाश यादव, घनश्याम यादव,खिरोधर यादव, कुलदीप यादव, अनीत नाग, रामप्रसाद राठिया, ईश्वर राठिया, अनसीन राठिया आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय-सारिणी अपरिहार्य कारणों से स्थगित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ. ग. शासन………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………

    August 10, 2026

    पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………

    August 10, 2026

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?