Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिलाएं सशक्त होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी होगी मजबूतः विधायक रायमुनी भगत
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महिलाएं सशक्त होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी होगी मजबूतः विधायक रायमुनी भगत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *महिलाएं सशक्त होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी होगी मजबूतः विधायक रायमुनी भगत*

    *विधायक ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित*

    *कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को बिचौलियों, फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों से दूर रहने की अपील की*

    जशपुरनगर, 23 दिसंबर/ छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर और सुशासन सप्ताह के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन आज रौतिया भवन (वीर शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह स्मृति भवन ) में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें विधायक ने जशपुर क्षेत्र के महतारी वंदन योजना के ऐसे 40 लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस योजना से मिली राशि का उपयोग सुकन्या समृद्धि योजना में किया है। हितग्राहियों का सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल प्रदान करने के साथ ही विष्णु की पाती भी दिया गया।

    कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सम्मानित सभी महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की विष्णुदेव के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में ही मोदी की गांरटी और घोषणा पत्र में किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाना भी घोषणा पत्र में था जिसे सरकार ने पूरा किया। महिलाएं अगर सशक्त होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार किसानों के हित में प्रति एकड़ 21 किवंटल धान और 3100 रूपए की दर से प्रति किवंटल धान की खरीदी कर रही है। अवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर बनाने हेतु राशि सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही हैै। आमजन की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सड़क, आवास, शिक्षा सभी क्षेत्रों में सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने सभी से नशा से दूर रहने और इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की अपील भी की

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से जशपुर जिले में लगभग 2.30 लाख हितग्राहियों को प्रत्येक माह 21 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। योजना के शुरूआत से अब तक 214.56 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली राशि का सही उपयोग कर महिलाएं आगे की राह आसान बना सकती है। इस राशि का सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग कर अपनी बच्चियों का भविष्य सुरक्षित कर सकती है। 18 साल होने पर उनके खाते में पर्याप्त धनराशि जमा हो जाएगी। इस राशि का उनकी आगे की पढ़ाई, शादी और कैरियर बनाने में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बैंक में फिक्स डिपॉजिट करके भी अपनी राशि का सदुपयोग कर सकती हैं। इस पैसे का उपयोग अपने व्यवसाय खड़ा कर अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी किया जा सकता है। कलेक्टर ने बिचौलियों से दूर रहने और पैसे को कम समय में दोगुना करने जैसे फर्जी चिटफंड कंपनियों के बहकावे में न आने की अपील भी की।

    कार्यक्रम में जय हो स्वंय सेवकों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बाल संदर्भ शिविर, आधार शिविर और सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने हेतु शिविर भी लगाया गया था। इस दौरान पार्षदगण नीतू गुप्ता एवं पिंकी लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के, नायाब तहसीलदार राजेश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डिम्पल कोर्राम, शारदा प्रधान, रजनी प्रधान, फैजान खॉन सहित महतारी वंदन के हितग्राही सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक ने जनक वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सुशासन सप्ताह के तहत् जनपद स्तरीय कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों को मिली “विष्णु की पाती”
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?