Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर नगरपालिका में विकास कार्य प्रांरभ: शहर में 4.50 करोड़ के लागत से हो रहा डामरीकरण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर नगरपालिका में विकास कार्य प्रांरभ: शहर में 4.50 करोड़ के लागत से हो रहा डामरीकरण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देशों का नगरीय क्षेत्रों में हो रहा अमल* 

    *जशपुर नगरपालिका में विकास कार्य प्रांरभ: शहर में 4.50 करोड़ के लागत से हो रहा डामरीकरण*  

    *एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और निकाय के कर्मचारी सफाई व्यवस्था का कर रहे निरीक्षण*  

    जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/उप मुख्यमंत्री अरूण साव के द्वारा नगर पालिका परिषद् जशपुरनगर के निर्माण कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिये थे। निर्देश के परिपालन में नगरपालिका जशपुर के विकास कार्य प्रारंभ किया गया है।

    मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि शहर में 4.50 करोड़ के डामरीकरण प्रारंभ हो गया है। शहर में विद्युत की व्यवस्था हेतु जिन स्थानों पर विद्युत पोल की आवश्यकता है उसके विस्तार हेतु 30 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 में उषा गुप्ता के घर से भगत जुड़ावन बबलू मिश्रा घर तक सी.सी. रोड 23.30 लाख, वार्ड क्रमांक 16 गणेश मण्डप से अजय होटल बरटोली तक बी.टी. रोड 60 लाख, काली मंदिर के सामने पेवर ब्लॉक निर्माण 13 लाख, रसीक दुकान से बजरंग किराना तक पेवर ब्लॉक 23.90 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया है।

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास के द्वारा निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश पर त्वरित कार्य करने हेतु एस.डी.एम. श्री ओंकार यादव ने ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वीकृत हुए कार्यो का निविदा जारी करके कार्य में प्रगति लाने के निर्देशित किए गए हैं।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के द्वारा प्रदेश के सभी नगर निगम कमिश्नर और सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था देखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और निकाय के कर्मचारी सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिल्टर प्लांट की निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान श्री कैलाश खरोले सहायक अभियंता, श्री शुभेन्दु कुमार श्रीवास्तव उप अभियंता, श्री जगेश्वर चौहान, श्री लिलेन्द्र कुमार प्रधान, स्वास्थ्य प्रभारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गौरवशाली परम्पराओं और जनजाति समुदाय की धरोहर को सहेज कर रखना होगा-कलेक्टर श्री व्यास
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शासकीय बालासाहब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?