Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ट्रेक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले आरोपियों को थाना बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ट्रेक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले आरोपियों को थाना बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ट्रेक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले आरोपियों को थाना बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 112(2) बी एन एस के तहत थाना बागबहार मे मामला दर्ज*

    *नाम आरोपी -1. देव कुमार पिता दिलेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष साकिन ऊपरधिंचा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग)*

    *2.आकाश यादव पिता खिरबंधु यादव उम्र 19 वर्ष निवासी भेलवामेंडर थाना तुमला जिला जशपुर( छ.ग)*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विक्रान्त सिंह पिता भुनेश्वर सिंह उम्म्र 31 वर्ष ग्राम खुटापानी प्रधानपारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 08.01.25 की रात्रि में खाना खाकर घर में सो रहा था कि करीब 11.00 बजे रात्रि घर के बाहर आहट होने पर निकलकर देखा तो पाया की इसके ट्रेक्टर ट्राली को अज्ञात तीन व्यक्तियों द्वारा अपने लाल कलर के महेन्द्रा इंजन में जोड़कर ट्राली को चोरी कर ले जा रहे थे, जिसे देखकर वह अपने पडोसी, पवित्र यादव को ट्रेक्टर ट्राली चोरी कर ले जाने की बात बताने पर उसके साथ टंकेश्वर यादव, ऋषि पैंकरा के आने के बाद वे चारों मोटर सायकल से उनका पीछा करते बेलडेगी झंडाघाट पहुंचे, जहां इनके द्वारा रोकने पर तीनो व्यक्ति ट्रेक्टर से उतर कर भागने लगे, भागते समय उनके द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ा गया, जिनसे पूछने पर अपना नाम देव कुमार यादव निवासी उपरधिंचा चौकी दोकड़ा, दूसरा आकाश यादव निवासी भैलवामँडेर का रहने वाला बताया एवं तीसरा व्यक्ति भागने वाला का नाम भजराज ऊर्फ भजन यादव निवासी भैलवामँडेर का होना बताये इस तरह तीनो व्यक्ति को प्रार्थी द्वारा ट्रेक्टर ट्राली जिसकी कीमत एक लाख पचास हजार रूपये है को चोरी कर ले जाना पाए जाने पर उक्त आरोपियों को थाना लाकर रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर थाना बाहबहार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

     

    प्रकरण में आरोपी देव कुमार यादव द्वारा अपने अन्य साथी आकाश यादव निवासी भैलवामँडर के साथ आरोपी भजराम उर्फ भजन यादव के द्वारा महिन्द्रा ट्रेक्टर के इंजन में प्रार्थी के ट्रेक्टर ट्राली को चोरी कर ले गया था इस संबंध में आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से चोरी गई ट्रेक्टर ट्राली एवं आरोपियों द्वारा अपने साथ चोरी करने में उपयोग किया गया महिन्द्रा ट्रेक्टर का इंजन समक्ष गवाहान दिनांक 09.01.2025 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी भजराम उर्फ भजन यादव निवासी भैलवामेंडर थाना तुमला, फरार है , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेग़ा।

     

    आरोपियों की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी बागबहार श्रीमती सरोज टोप्पो, सउनि, नारायण साहू, प्र.आर. 360 बिरेन्द्र कुमार सनमानी प्र.आर. 331 अरविंद साय पैंकरा 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 326 कोसमोस तिर्की, का महत्तवपूर्ण योगदान रहा ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शासकीय बालासाहब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव 4 नंबर वार्ड के महत्वपूर्ण 2 दावेदारों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?