Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1क्विंटल गांजा किया जप्त
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1क्विंटल गांजा किया जप्त

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1क्विंटल गांजा किया जप्त* 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250114-WA0124.mp4

    *जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *मुखबिर की सूचना पर तपकरा घुमरा बनडेगा जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा*

    *दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले, मारुति स्विफ्ट कार से गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे*

    *आरोपियों के विरुद्ध थाना थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम आरोपी -1. सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)*

    *2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)*

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.01.25 के प्रातः तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 से दो व्यक्ति उड़िसा राज्य से गांजा लेकर तपकरा , घुमरा,बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का के जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है।

    जिस पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा मुखबीर की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, कि इसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 आता दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 07 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल के करीब है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रु है।

    कार से गांजे के तस्करी कर रहे आरोपियों क्रमशः सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)*

    *2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)

    को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल, को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

    आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जावेगा।

     

    नाकाबंदी एवं मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी तथा आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक श्री अनिल कामरे , प्रधान आरक्षक श्री अजय लकड़ा, आरक्षक सजीत मिंज, शिवशंकर, अविनाश लकड़ा, हरिशंकर साय, महिला आरक्षक नीलम पैंकरा नगर सैनिक जीवन मुडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गांजे की तस्करी होने वाली है, तीन थानों की पुलिस को नाकेबंदी में लगाया गया था, अंततः तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए। इसके मास्टर माइंड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव 4 नंबर वार्ड के महत्वपूर्ण 2 दावेदारों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा……….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?