Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान* 

    *03 शहीद सेनानियों के परिवारों का किया सम्मान*

    *’वटरन डे’ पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के बलिदान और शौर्य को किया याद*

    *जशपुर, 14 जनवरी 2025/* जशपुर के विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पगुराबहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 9 वें सशस्त्र सेना के भूतपूर्व सैनिक दिवस ‘वेटरन डे’ पर सेना के वीर जवानों के बलिदान और वीरता को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी अभूतपूर्व वीरता एवं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जशपुर के भागलपुर निवासी 81 वर्षीय नायक अरूण कुमार का सम्मान किया। अरुण कुमार ने 1961 में थल सेना के इलेक्ट्रॉनिक एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर में पदस्थ हुए थे। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया था। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा वीरता अलंकरण “सेना मेडल” से सुशोभित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अरूण कुमार को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया। श्री अरूण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव भी मुख्यमंत्री से साझा किये।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के शहीद सेनानियों के परिवार के सदस्यों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टट्ट, शहीद राजेश बारा, शहीद सिपाही अशोक राम भगत के परिवारों से मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात कर चर्चा की। इसके साथ ही शहीद हवलदार शिमोन केरकेट्टा की पत्नी तेरेसा केरकेट्टा को चलने में होने वाली समस्याओं को देखते हुए व्हील चेयर प्रदान भी प्रदान किया।

    उल्लेखनीय है कि भारतीय थल सेना के 9वीं बिहार रेजीमेंट में रहते हुए कुनकुरी तहसील के ग्राम बैगाटोली, घटमुण्डा निवासी शहीद सिपाही शिमोन केरकेट्टा ने अक्टूबर 1966 को उत्त्तर पूर्व क्षेत्र में मिजोरम होस्टीलिस के समय देश की रक्षा में अपनी जान की परवाह तक नहीं की एवं अदम्य साहस के साथ लड़ते हुए दुश्मन की गोली लगने से वीर गति प्राप्त हुए। जशपुर के ग्राम बडा गलौंदा के शहीद राजेश बारा भारतीय थल सेना के 4 बिहार रेजीमेंट में पदस्थ रहते हुए 2002 में देश के जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में देश के दुश्मन तथा आंतकवादियों से देश की रक्षा करते हुए अप्रैल 2002 को वीर गति प्राप्त हुए थे। जशपुर के ग्राम कसिरा निवासी शहीद सिपाही अशोक राम भगत भारतीय थल सेना के 18 बिहार रेजीमेंट में पदस्थ रहते हुए नवम्बर 2020 में सिक्किम क्षेत्र के नियंत्रण रेखा में आपरेशन स्नो लिपोर्ड में भाग लेकर देश की रक्षा करते हुए को वीर गति प्राप्त हुए थे।

    ज्ञात हो कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रथम कमान्डर इन चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा के भारतीय सेना में उल्लेखनीय योगदान को याद करने के लिये प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को ‘वेटरन्स डे’ मनाया जाता है। इसके माध्यम से हमारे देश के उन सभी सैनिकों को श्र‌द्धांजलि देते हुए शांति और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष को याद किया जाता है। जिसमें न केवल वर्तमान और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जिला भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन उमेद सिंह चारण, कल्याण संयोजक ओनरी सूबेदार मेजर हेमन्त कुमार सार्वा, नायक उत्तम कुमार साहू, महादेव यादव एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 35 लाख रु का 1क्विंटल गांजा किया जप्त
    Next Article ­*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने राधा कृष्ण के मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करके प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?