Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मतदान दलों हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित मतदान एवं मतगणना संबंधित बताई गई बारीकियां
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मतदान दलों हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित मतदान एवं मतगणना संबंधित बताई गई बारीकियां

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*

    *मतदान दलों हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित मतदान एवं मतगणना संबंधित बताई गई बारीकियां*

    *जशपुर, 22 जनवरी 2025/* नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदान एवं मतगणना में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम होती है सभी सेक्टर अधिकारियों को सफल निर्वाचन संचालन हेतु सतर्कतापूर्वक अपनी भूमिका के निर्वहन आवश्यक है।

    इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम तथा पंचायत निर्वाचन हेतु मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में बताया गया।

    इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान और मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने, मतदान दलों हेतु रूट चार्ट निर्माण, मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण, मतदान पूर्व सभी तैयारियों, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी जनपदों के अधिकारी कर्मचारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर के कबाड़ी रकबुल अंसारी के माल को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने उसके ट्रक ड्राईवर से किया जप्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?