Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश* 

    *लोगों की राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पानी, बिजली सहित छोटी-मोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के लिए कहा* 

    *जिला स्तर के नोडल अधिकारी हर माह ग्रामीण सचिवालय का करेंगे निरीक्षण* 

    *कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक* 

    जशपुरनगर 25 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय लगाया जाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी तैयारियां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को करने के निर्देश है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकासखंड के अधिकारीगण ग्रामीण सचिवालय में उपस्थित रहकर लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर स्तर पर ही करेंगे। उन्होंने शिविर में राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड और पानी की समस्या, आय, जाति, निवास-प्रमाण पत्र का निराकरण गंभीरता करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से होगा। उन्होंने ग्रामीणों के आवेदन में मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए कहा है। साथ लोगों उनके आवेदन के निराकरण की सही जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण सचिवालय में विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पटवारी, तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सचिवालय के निरीक्षण करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है। जो हर माह ग्रामीण सचिवालय का निरीक्षण करके फीड बैक देंगे और आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उचित मूल्य दुकान का भी अवलोकन करके अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन जगहों में व्यस्था को सुधार करने की आवश्यकता होगी वहां की व्यस्था को संबंधित अधिकारी

    दुरूस्त करेगें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सड़कों को सुरक्षित बनाने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में किया जाएगा सुधार
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफल होने के दिए टिप्स
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?