Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफल होने के दिए टिप्स
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफल होने के दिए टिप्स

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफल होने के दिए टिप्स*

    *लक्ष्य निर्धारित करके अपने शब्दों में नोट्स बनाकर करें परीक्षा की तैयारी*

    जशपुरनगर 25 फरवरी 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 6 से 11 के बच्चों को परीक्षा के बेहतर तैयारी और कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन दिए। उन्होंने ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करे।

    कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या निर्धारित करने के लिए कहा। उन्होंने ने कहा कि विषय को छोटे-छोटे भागों में बांटकर तैयारी करें। साथ ही मोबाइल फोन, टीवी से दूरी बनाए ताकि आपका लक्ष्य न भटके। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री संजय कुमार यादव, श्री लाल बिहारी, श्री मंगरा राम महंतों, राम निवास अग्रवाल, और स्कूल के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

     

    कलेक्टर ने बच्चों की शंका और समस्याओं का भी समाधान किया। इस दौरान कक्षा 11वीं की छात्रा जानकी ने पूछा कि ध्यान केंद्रित करके कैसे पढ़ाई किया जा सकता है। कक्षा 9 वीं की छात्रा शिवानी मिश्रा और विजय लक्ष्मी यादव ने विषय वस्तु कैसे याद कर सकते हैं इस संबंध में टिप्स लिए।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250226-WA0034.mp4

    कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी विषय को याद करने के लिए रिवजन करना अनिवार्य है और विषय को एक बार पढ़े फिर स्वयं लिखकर याद करे। अपने शब्दों में नोट्स बनाएं ताकि विषय को समझने में आसानी हो। उन्होंने शिक्षकों को भी कहा कि बच्चों को पढ़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान दें कि बच्चे विषय वस्तु को भली-भांति समझ पा रहे हैं कि नहीं है। यदि बच्चों को समझने में दिक्कत जा रही है तो उसे सरल विधि से पढ़ाने और समझाने का प्रयास करें।

            कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि एक सप्ताह आपने जो पढ़ाई किया उसका रिवजन अनिवार्य से करें। पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेकर योगाभ्यास, ध्यान आदि भी किया जा सकता है। इससे परीक्षा में एकाग्रता बनी रहती है। उन्होंने ने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दिए और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस क्षेत्र में कैरियर बनना चाहते हैं। कलेक्टर, एसपी, डाक्टर, इंजीनियर,शिक्षक बनना है तो उस क्षेत्र की जानकारी एकत्र करके तैयारी करे इससे सफलता अवश्य मिलेगी। भी

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सचिवालय लगाने के दिए निर्देश
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोगड़ा आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?