Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति*

    *निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिलटर प्लांट का निर्माण*

    *नगर के 15 वार्डो के निवासियों को 24 घंटे मिलेगी भरपूर पानी*

    *डबल इंजन की सरकार का कुनकुरी में दिखने लगा असर*

    जशपुरनगर 28 मार्च 25/कुनकुरी नगर की जल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। राशि जारी होने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नगर पंचायत कुनकुरी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुनकुरी के सदभावना भवन के पास फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है।

    *सीएम की पहल पर केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति*

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरी करने का सख्त निर्देश अधिकारियो को दी है। कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र में लम्बे समय से जल समस्या बनी हुई थी। बरसो पूर्व ईब नदी में निर्मित पंप हाउस और फ़िल्टर प्लांट,नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुनकुरी वासियों की इस समस्या का अच्छी तरह से एहसास था। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद भार ग्रहण करते ही उन्होंने कुनकुरी की इस जल समस्या को निराकृत करने के लिए अधिकारियो को प्रस्ताव और प्रककलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार किए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज कर,सीएम साय ने इसके लिए 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाई है।

     

    *इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू*

    अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत कुनकुरी में इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सदभावना भवन के पास 6 डाय मीटर के इंटकवेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही ईब नदी में 396 किलो लीटर क्षमता की पंप स्टेशन और 3.50 एमएलडी की क्षमता वाली वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना में कुनकुरी नगर में 36 हजार 930 मीटर पाईप लाईन का विस्तार भी किया जाएगा। ताकि कुनकुरी नगर के हर घर में पानी की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके। 940 लीटर की क्षमता की एक पानी टंकी निर्माण के साथ ही नगर में मौजूद सभी पानी टंकीयों को इससे जोड़ा जाएगा।

    *आदर्श नगर पंचायत के रूप में हो रहा है विकसित*

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत कुनकुरी को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम शुरू किया है। इसके लिए शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों को संवारा जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के विस्तार के साथ ही नालियो की सफाई और स्वछता का कार्य किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधासनभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बिल्हा विधानसभा में जनपद पंचायत पथरिया के सरपंच एवं अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं की ली अहम बैठक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?