Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा*

    *जशपुरनगर 28 मार्च 2025/* यह कहानी ममता मंडल की है, जिन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

    ममता मंडल का विवाह 2003 में हुआ, जिसके बाद वह जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के आस्ता ग्राम पंचायत में आ गईं। उनके पति साधारण कार्य करते थे और दोनों एक किराए के छोटे घर में रहते थे। ममता की शिक्षा आठवीं तक हुई थी, लेकिन वह अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहती थीं।

    *सशक्तिकरण की ओर पहला कदम:*

    2018 में ममता ने सीआरपी चक्र के दौरान बिहान कार्यक्रम के तहत शिव शक्ति स्वयं-सहायता समूह से जुड़कर अपनी आर्थिक स्वतंत्रता की यात्रा शुरू की। शुरुआत में उन्होंने 10-20 रुपये की बचत करनी शुरू की। धीरे-धीरे उनकी बचत राशि 50 से 100 रुपये हो गई, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और वह समूह की नेतृत्वकर्ता बन गईं।

    *व्यवसाय की शुरुआत और सफलता*

    2019 में ममता ने 60 हजार का ऋण लेकर कपड़ों की दुकान शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई, और व्यापार में मुनाफा होने लगा। उनकी नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए उन्हें भारत माता ग्राम संगठन की अध्यक्ष चुना गया। व्यापार से होने वाली आय से उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा में निवेश किया, जिससे दोनों बेटों ने ग्रैजुएशन पूरा किया।

    *व्यवसाय का विस्तार:*

    अपने आर्थिक हालात को और मजबूत करने के लिए ममता ने ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जशपुर से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया और इसे अतिरिक्त आय स्रोत बनाया। उनका बेटा शौरभ भी ड्राइविंग का प्रशिक्षण लेकर दूसरों की गाड़ियाँ चलाने लगा।

    2022 में ममता ने खुद की एक अर्टिगा कार खरीदी और इसे किराए पर चलवाकर अच्छा लाभ कमाने लगीं। नियमित रूप से ऋण चुकाते हुए उन्होंने 2023 में एक पिकअप वाहन भी खरीदा, जिससे उनकी आय और बढ़ गई।

    *परिवार और सामाजिक योगदान:*

    ममता के पति कृष्णा चंद्र मंडल मधुमेह से पीड़ित हैं, लेकिन वह उनका पूरा ध्यान रखती हैं। अब वह अपने बेटे के विवाह के लिए बहू की तलाश कर रही हैं और योजना बना रही हैं कि उसे भी बिहान समूह में जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएँगी।

    ममता मंडल की यह यात्रा साबित करती है कि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से कोई भी अपनी परिस्थितियों को बदल सकता है। उनका संघर्ष और सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो आत्मनिर्भर बनने का सपना देखती हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित बलसाय और बलिस को मिला श्रवण यंत्र
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?