Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको की बैठक लेकर आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको की बैठक लेकर आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    • *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको की बैठक लेकर आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*•


    :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर मे बैंक प्रबंधको की बैठक की गई आयोजित।

    :- साइबर ठगी के मामलो के पत्राचार के बाद भी जानकारी देने मे अनावश्यक विलम्ब करने पर बैंक प्रबंधको कों जानकारी समय पर प्रदान करने दिए गए सख्त दिशा निर्देश।

    :- बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल मे प्रदान करने हेतु बैंक प्रबंधको कों दिए गए सख्त दिशा निर्देश।

    :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको से आमजनों कों साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे जागरूक करने हेतु आगामी कार्ययोजना की ली गई जानकारी।

    :- सुरक्षा दृष्टिकोण से बैंकों एवं एटीएम में सीसीटीवी कैमरे आवश्यक रूप से लगाने सहित सुरक्षागॉर्ड आवश्यक रूप से रखने दी गई समझाइस।

     

     

    साइबर ठगी के मामलो मे प्रयुक्त म्यूल अकाउंट, संदिग्ध मोबाइल नम्बर, एवं बैंक खातों मे संदिग्ध रकम लेनदेन की जानकारी, सहित म्यूल अकाउंट खाता धारको की केवाईसी एवं अन्य जानकारी लेने हेतु पुलिस टीम द्वारा पत्राचार किये जाने के बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा जानकारी देने मे अनावश्यक विलम्ब किया जाता है, जिससे जांच विवेचना की कार्यवाही लम्बित रहती है, बैंक प्रबंधको कों जानकारी समय पर पुलिस टीम कों प्रदान करने सहित बैंक प्रबंधको से आमजनों कों साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे जागरूक करने हेतु आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेने हेतु आज दिनांक कों पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.)के दिशा निर्देशन मे बैंक प्रबंधको की बैठक आयोजित की गई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको कों साइबर ठगी एवं म्यूल एकाउंट के मामलो मे पुलिस टीम द्वारा भेजे गए प्रतिवेदनो पर त्वरित कार्यवाही कर संदिग्ध बैंक खातों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने सहित अन्य जानकारियों कों समय पर प्रदान करने, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना पर बैंक खाते फ्रीज करने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे साइबर ठगी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही कर ठगी के शिकार व्यक्तियों कों तत्काल राहत प्रदान की जा सके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैंक प्रबंधको से बैठक के दौरान आमजनों कों साइबर जागरूकता के सम्बन्ध मे जागरूक करने हेतु आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली गई, बैंक द्वारा आमनागरिकों की साइबर जागरूकता हेतु क्या कदम उठाये जा रहे है इसके विस्तृत जानकारी ली गई, बैंक कों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश भी दिए गए।

     

    बैंक प्रबंधको कों सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों के प्रवेश, निकासी मार्गो, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर साथ ही प्रत्येक बैंक एटीएम कक्ष में सीसीटीवी कैमरे आवश्यक रूप से लगाने के निर्देश दिए गए, एवं प्रत्येक बैंको मे सुरक्षागॉर्ड आवश्यक रूप से रखने के लिए भी निर्देश दिए गए है, साथ ही व्यवस्थित पार्किंग के निर्देश दिए गए जिससे बैंक के बाहर यातायात जाम की समस्या ना उत्पन्न हो, बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे बैंक प्रबंधक, स्टाप एवं सरगुजा पुलिस की एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाने के सम्बन्ध मे निर्णय लिया गया जिससे कई प्रकार की जानकारिया त्वरित रूप से प्राप्त की जा सकेंगी, साथ ही अन्य उपयोगी जानकारिया प्रसारित की जा सकेंगी।

     

    बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), विभिन्न बैंको के प्रबंधक, बैंक स्टाप, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, अशोक यादव सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना लखनपुर मे कोटवार सम्मेलन का हुआ आयोजन, आपसी समन्वय बनाये रखने प्रति माह बैठक का आयोजन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* त्योहारों पर नहीं बजेगा तेज़ डीजे, नियम तोड़े तो लगेगा ₹5 लाख जुर्माना! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कोलाहल नियंत्रण कानून लागू करने के लिए दिए 3 हफ्ते, कहा – अब और देरी बर्दाश्त नहीं
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?