Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मंत्री राजेश अग्रवाल के निजी सहायक के रूप में तबरेज आलम की नियुक्ति रद्द, 12वीं पास योग्यता पूरी नहीं होने से से GAD ने लगाई रोक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मंत्री राजेश अग्रवाल के निजी सहायक के रूप में तबरेज आलम की नियुक्ति रद्द, 12वीं पास योग्यता पूरी नहीं होने से से GAD ने लगाई रोक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मंत्री राजेश अग्रवाल के निजी सहायक के रूप में तबरेज आलम की नियुक्ति रद्द, 12वीं पास योग्यता पूरी नहीं होने से से GAD ने लगाई रोक

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा अपने निजी सहायक (PS) के रूप में तबरेज आलम को नियुक्त करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने खारिज कर दिया है. वजह है तबरेज आलम का 12वीं पास का सर्टिफिकेट न होना. विभाग ने स्पष्ट किया है कि सचिवालय सेवा भर्ती नियमों के अनुसार निजी सहायक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं) पास होना अनिवार्य है.

     

    केवल आठवीं पास हैं तबरेज आलम

     

    सूत्रों के अनुसार मंत्री राजेश अग्रवाल ने तबरेज आलम को अपनी निजी स्थापना में निजी सहायक पद पर पदस्थ करने के लिए निर्देश जारी किए थे. इस संबंध में GAD से पत्राचार हुआ. जांच में पता चला कि तबरेज आलम की शैक्षणिक योग्यता केवल आठवीं पास है, जबकि नियम के मुताबिक तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.

     

    GAD का स्पष्ट पत्र : नियुक्ति संभव नहीं

     

    सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री के विशेष सहायक को भेजे पत्र में लिखा है, “छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम के प्रावधानों के अनुसार तृतीय श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण निर्धारित है. तबरेज आलम की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होने से उन्हें निजी सहायक के पद पर पदस्थापना किया जाना संभव नहीं है”

     

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज…

     

    मंत्री के करीबी को नियमों के बावजूद पद देने की कोशिश को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “सत्ता के नशे में नियम-कानून को ताक पर रखने की कोशिश की गई, लेकिन GAD ने सही समय पर रोक लगा दी”

     

    फिलहाल तबरेज आलम की नियुक्ति का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 12वीं पास युवा ध्यान दें : वन विभाग में खेल कोटा से होगी वनरक्षक की सीधी भर्ती, ₹19500–₹62000 वेतन, 15 नवंबर तक आवेदन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव एसडीओपी श्री दुर्गेश जायसवाल जी के…….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Casino online non AAMS: Diritti e protezioni dei giocatori

    June 18, 2026

    Пинко казино отзывы: есть ли разница в стратегиях?

    June 17, 2026

    Jak Casino Janusz tworzy wyjątkowe doświadczenia dla miłośników hazardu

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Casino online non AAMS: Diritti e protezioni dei giocatori
    • Uzunmüddətli oyun üçün doğru casino seçimi: Yüksək təhlükəsizlik tələbləri
    • Пинко казино отзывы: есть ли разница в стратегиях?
    • Panduan Lengkap Menggunakan Apk Rp888 Casino untuk Menghindari Gangguan
    • Jak Casino Janusz tworzy wyjątkowe doświadczenia dla miłośników hazardu

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?