Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*डायरेक्टर वैभव शर्मा की विशेष खबर-* पीएम श्री सेजेस कोतबा में दोदिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न, खेल, संस्कृति और प्रेरणा का भव्य संगम…………..
    Uncategorized

    *डायरेक्टर वैभव शर्मा की विशेष खबर-* पीएम श्री सेजेस कोतबा में दोदिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न, खेल, संस्कृति और प्रेरणा का भव्य संगम…………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 22, 2025Updated:December 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पीएम श्री सेजेस कोतबा में दोदिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न, खेल, संस्कृति और प्रेरणा का भव्य संगम

    कोतबा। पीएम श्री सेजेस कोतबा में दोदिवसीय वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, संस्कृति और शिक्षा के संदेश से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दोनों दिन विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

     

    उत्सव के प्रथम दिवस शुक्रवार, 19 दिसम्बर को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं शाला Apnar समिति के अध्यक्ष सावरिया अग्रवाल रहे। उनके साथ उमाशंकर भगत, सुनील शर्मा एवं अजय गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए सावरिया अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को जीतने की पहली सीढ़ी है। हार हमें अगली जीत के लिए मजबूत बनाती है।”

    उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और टीमवर्क का महत्व समझाते हुए कहा कि पीएम श्री सेजेस कोतबा के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। साथ ही शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य निर्माता बताया।

     

    द्वितीय दिवस शनिवार, 20 दिसम्बर को वार्षिक उत्सव के अंतर्गत एल्युमनी मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भी शाला विकास समिति के अध्यक्ष सावरिया अग्रवाल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने माहौल को भावनात्मक और प्रेरक बना दिया।

    अपने सशक्त भाषण में सावरिया अग्रवाल ने कहा कि “एल्युमनी मीट केवल मुलाकात नहीं, बल्कि उस जड़ को याद करने का अवसर है जहाँ से उड़ान शुरू हुई थी।” उन्होंने पूर्व छात्रों से विद्यालय के विकास में भागीदारी निभाने और वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

     

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और विविध प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सावरिया अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और पीएम श्री योजना की सोच बहुत स्पष्ट है – शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि आत्मविश्वास, संस्कार और कौशल तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में किसी भी बच्चे की प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में सावरिया अग्रवाल ने कहा हम वादों की राजनीति नही करते, हम व्यवस्था और परिणाम की राजनीति करते है।

    आज जो मंच, जो सुविधाएं, जो अवसर बच्चो को मिल रहे हैं, वह इसी सोच का परिणाम हैं।

    आगे उन्होंने कहा कि जब स्कूल, परिवार और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती।

    दोदिवसीय वार्षिक उत्सव ने न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि पूरे कोतबा गाँव को गौरव की अनुभूति कराई।

     

    विशिष्ट अत्तिथियों में उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सुनील शर्मा, धरम साहू, रोहित साहू, अजय गुप्ता और विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि धनुराम यादव शामिल थे। इस अवसर पर खेल प्रभारी अनिल श्रीवास्तव, संस्था के प्राचार्य जयकुमार सीदार, विद्यालय समन्वयक क्षमानिधि पटेल और अंग्रेजी माध्यम के संचालन प्रभारी दुर्योधन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण, पालकगण और छात्रों का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संत शरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़…….. RSS द्वारा किया गया गुरु घसीदास बाबा जी के जयंती पर सतनामी समाज का किया सम्मान……………..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव — राष्ट्रीय सेवा योजना का भव्य समापन ग्राम पंचायत इला में …………….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?