स्थान: जशपुर (छत्तीसगढ़)विशेष रिपोर्ट: वैभव शर्मा, उप-संपादक (आज की सुर्खियां)जशपुर। जिला अस्पताल परिसर को निशाना बनाने वाले एक शातिर वाहन चोर के मंसूबों पर जशपुर पुलिस ने पानी फेर दिया है। अस्पताल से पलक झपकते ही स्कूटी उड़ाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।’आज की सुर्खियां’ को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, आरोपी जागेश्वर विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम तमया, थाना सन्ना) ने अस्पताल परिसर से हीरो मैस्ट्रो स्कूटी (क्रमांक: CG -10 U 5513) पर हाथ साफ किया था। लेकिन जैसे ही मामले की भनक सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को लगी, पुलिस टीम ने सिंघम स्टाइल में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा गया और उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

