Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* KCC ऋण घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 1.92 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, अन्य आरोपी अब भी फरार……….
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* KCC ऋण घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 1.92 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, अन्य आरोपी अब भी फरार……….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली गई थी 1.92 करोड़ रुपये की राशि, सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; फरार आरोपियों की तलाश जारी।

    आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा

    सच्ची खबर तीखा नजर

    अंबिकापुर/सीतापुर। सरगुजा जिले के पेटला स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में हुए बहुचर्चित KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण घोटाले में सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बैंक से जुड़े इस मामले में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये का अवैध आहरण किया गया था। प्रारंभिक जांच में बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, कैशियर, सामान्य सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके आधार पर अपराध दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने दीपक कुमार चक्रधारी (29 वर्ष), निवासी अखोराकला, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के समय बैंक में दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

    मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों और धोखाधड़ी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने किया।

    ✍️ रिपोर्ट : वैभव शर्मा

    उप संपादक – आज की सुर्खियां न्यूज़ पोर्टल

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* प्रथम प्रयास में NEET फतह: पत्थलगांव की होनहार बेटी धारा अग्रवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार……….
    Next Article 🔥 31 लाख के 129 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए: सरगुजा पुलिस का मेगा ऑपरेशन, चेहरों पर लौटी मुस्कान……….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?