Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* प्रथम प्रयास में NEET फतह: पत्थलगांव की होनहार बेटी धारा अग्रवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार……….
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* प्रथम प्रयास में NEET फतह: पत्थलगांव की होनहार बेटी धारा अग्रवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आज की सुर्खियां न्यूज़ /सच्ची खबर तीखी नजर जुड़े रहिए उप सपादक वैभव शर्मा के साथ

    पत्थलगांव। मेहनत, लगन और अटूट आत्मविश्वास का जब संगम होता है, तब सफलता स्वयं कदम चूमती है। नगर की प्रतिभाशाली बेटी कु. धारा अग्रवाल ने यही साबित कर दिखाया है। उन्होंने NEET-UG परीक्षा के प्रथम प्रयास में ही 579 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 18,561 हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने मेडिकल सीट सुनिश्चित कर अपने माता-पिता, शिक्षकों, अग्रवाल समाज और पूरे पत्थलगांव का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया है।

    धारा अग्रवाल, पिता मनीष (राजेन्द्र प्रसाद) अग्रवाल, बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल रोज सीबीएसई स्कूल, पत्थलगांव से प्राप्त की। इसके बाद कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई इंदौर में तथा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट की कठिन तैयारी कोटा में की। वर्षों की मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में वह सफलता हासिल कर ली, जिसका सपना लाखों विद्यार्थी देखते हैं।

    धारा ने केवल मेडिकल सीट ही सुनिश्चित नहीं की, बल्कि सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का एक और शानदार परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

    धारा की सफलता से उनके माता-पिता, परिवार, गुरुजन, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अग्रवाल समाज ने भी इस उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए धारा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। नगरवासियों का कहना है कि धारा की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और अनेक युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का हौसला देगी।

    ‘आज की सुर्खियां’ परिवार की ओर से कु. धारा अग्रवाल एवं उनके माता-पिता को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि धारा एक सफल, संवेदनशील और जनसेवा के लिए समर्पित चिकित्सक बनकर समाज और देश का गौरव बढ़ाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव की धूम, तिलक-माला से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत………..
    Next Article *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* KCC ऋण घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 1.92 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, अन्य आरोपी अब भी फरार……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?