Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* घर में अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार, 15.755 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……….
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* घर में अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार, 15.755 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……….

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    📰 आज की सुर्खियां | विशेष समाचार

    उप संपादक वैभव शर्मा की विशष खबर

    अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गांधीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर 755 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,180 बताई गई है।

    डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना गांधीनगर पुलिस ने नवापारा गोधनपुर रोड स्थित एक मकान में दबिश दी।

    पुलिस ने मौके से रविन्द्र सिंह (44 वर्ष), पिता स्व. ईश्वर सिंह, निवासी नवापारा गोधनपुर रोड को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर से विभिन्न ब्रांड की बीयर एवं व्हिस्की की कुल 15.755 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 468/26 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विवेक चंद्राकर, भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक रमन मण्डल एवं राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

    — वैभव शर्मा

    उप संपादक, आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article🔥 युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला पान कॉर्नर संचालक गिरफ्तार, उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……….
    Next Article खुटेरा में शिक्षा का महापर्व: नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, छात्राओं को मिली साइकिलें प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………

    August 23, 2026

    आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!

    August 23, 2026

    सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बयान बदले या बदले गए? 28 साक्षियों के बीच उठता बड़ा सवाल………
    • आरोप प्रमाणित, जांच संस्थित… फिर भी 237 दिन बाद कार्रवाई का इंतजार!
    • सावन में सेवा की मिसाल: लुदानिया परिवार का भव्य भंडारा, 26 तारीख को होगा अंतिम भंडारा……..
    • पत्थलगांव वालों हो जाएं सावधान! मासूम बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप, आखिर इनके भविष्य का जिम्मेदार कौन?…………
    • पत्रकारिता के भीष्म पितामह रमेश शर्मा को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?