Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»खुटेरा में शिक्षा का महापर्व: नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, छात्राओं को मिली साइकिलें प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट………..
    Uncategorized

    खुटेरा में शिक्षा का महापर्व: नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, छात्राओं को मिली साइकिलें प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर

    कांसाबेल। शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण अंचलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की दिशा में ग्राम खुटेरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गोमती साय ने नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को शिक्षा के नए युग की सौगात दी। इस दौरान कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं मिठाई से आत्मीय स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण किया गया। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा की राह और अधिक आसान हो सके।

    अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक गोमती साय ने कहा कि “शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और विकसित भारत का आधार भी।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक विद्यालय भवन, आवश्यक संसाधन एवं सभी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि नवीन विद्यालय भवन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिल जैसी जनहितकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देंगी और उन्हें उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करेंगी।

    इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरिता भगत, जिला पंचायत सदस्य हीरावती पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, गणेश जैन, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, आलोक सारथी, बीडीसी अमर बेला एक्का, सरपंच तुला पैंकरा, विद्यालय परिवार, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प और विकसित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।

    प्रधान संपादक /धर्मेंद्र शर्मा तीखी नजर सच्ची खबर आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* घर में अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार, 15.755 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……….
    Next Article ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?