विशेष रिपोर्ट: वैभव शर्मा, उप संपादक – आज की सुर्खियां
पत्थलगांव। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित एक भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उसका आधिकारिक खंडन जारी किया गया है। संबंधित जानकारी की पुष्टि के बाद स्पष्ट किया गया कि वायरल की जा रही खबर वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाती।
‘आज की सुर्खियां’ का उद्देश्य हमेशा निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता करना है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सत्यापित जानकारी के आधार पर यह खंडन प्रकाशित किया गया है, ताकि आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना के प्रभाव में न आएं।
पाठकों से अपील है कि किसी भी समाचार पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा केवल विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
– वैभव शर्मा
उप संपादक, आज की सुर्खियां

