प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर

वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चरणदास महंत जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।
श्री रमेश शर्मा ने अपनी निर्भीक लेखनी, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
“कलम रुक गई, आवाज़ खामोश हो गई,
मगर पत्रकारिता के इतिहास में उनकी पहचान हमेशा जिंदा रहेगी।”
प्रधान संपादक — धर्मेंद्र शर्मा
विशेष खबर | आज की सुर्खियां
