Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* रोका-छेका अभियान के तहत गौठानों में पशु स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* रोका-छेका अभियान के तहत गौठानों में पशु स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रोका-छेका अभियान के तहत गौठानों में पशु स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*

    जशपुर,22जुलाई,2023/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी अंतर्गत रोका-छेका अभियान के तहत विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नया रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ .रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
    जिले में फसलों को चराई से बचाने एवं पशुओं को गौठानों में नियमित रूप से लाने के लिए जनजागरूकता हेतु रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गौठनों में पशुओं को एकत्रित कर वर्षा ऋतु में संक्रमण से उत्पन्न बीमारियों जैसे गलघोटू, लंगडी बीमारी जिसे एक टंगिया बीमारी भी कहा जाता है इसके अतिरिक्त लंपी वायरस के संक्रमण रोकने के लिए टीकाकरण के अलावा सूकरो में स्वाइन फीवर, बकरियों में इंटेरोटूक्सिसमीय बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ पशु उपचार बंध्याकरण, औषधि वितरण एवं कृमि नाशक दवा पान, कृत्रिम गर्भाधान कार्य किए जा रहे हैं।

    उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ मरकाम ने बताया कि आज दिनांक तक 608 शिविर लगाई जा चुके हैं जिसमें पशु उपचार 4608, पशु टीकाकरण 34881, औषधि वितरण 16352, कृत्रिम गर्भाधान 35, बधियाकरण 2289, कृमि नाशक दवा 10490, पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन 21किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर स्थल में 16 को कुकुट इकाई, 17 बकरी इकाई, 18 शूकरपालन के आवेदन पत्र तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विकासखंड जसपुर कांसाबेल दुलदुला पत्थलगांव में घुमंतू पशुओं में रेडियम पट्टी भी लगाया गया है।
    पशुधन विकास विभाग द्वारा शिविर स्थल गौठान में अधिक से अधिक संख्या में अपने पालतू पशुओं को लेकर शिविर स्थल मे लाने अपील की गई है। जिससे रोका-छेका अभियान से किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* गम्भीर कुपोषित बच्चों के डाइट व गृह भेंट कर सामान्य स्थिति में लाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
    Next Article *जशपुर तहलका-* त्वक रोग ग्रस्ति 78 वर्षीय बुजुर्ग को उपचार पश्चात् खुजली और जलन से मिली काफी राहत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?