Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……
    Uncategorized

    साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    उप संपादक वैभव शर्मा, आज की सुर्खियां सच्ची खबर तीखी नजर

    अंबिकापुर, 29 जुलाई। साइबर अपराधों के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन अंबिकापुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना था।

    कार्यक्रम में साइबर वॉलंटियर्स एवं पुलिस मितान टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी साझा करने के खतरे, हनी ट्रैप, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल एवं मैसेज तथा बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की भी जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस टीम ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया तथा सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री विकास जोशी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, साइबर वॉलंटियर्स एवं पुलिस मितान टीम के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सरगुजा पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच देने वाले ऑनलाइन संदेश पर भरोसा न करें और सतर्क रहकर ही डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

    — विशेष रिपोर्ट: उप संपादक वैभव शर्मा, आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    Next Article 🔴 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई… आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल……..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?