Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-*जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20560  पालकों को  मतदान के लिए शपथ दिलाई गई
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-*जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20560  पालकों को  मतदान के लिए शपथ दिलाई गई

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20560  पालकों को  मतदान के लिए शपथ दिलाई गई*

     

    जशपुर,13,अगस्त,2023/ जशपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जश प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल के निर्देश पर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में विभिन्न  गतिविधियों के माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धीकरण एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने एवं मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पूरे जिले  के आठों विकास खंडों के  180 से अधिक हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों तथा बगीचा और जशपुर विकास खंडों में  प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया तथा पालकों को मतदान करने के महत्व के विषय में समझाते हुए सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया ।

    इस सम्मेलन में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी उपस्थित पालकों से अपील की गई की सभी पालक न सिर्फ स्वयं अपना नाम सही-सही मतदाता सूची में दर्ज कराएं बल्कि अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक करें। उन्हें  नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।  सभी उपस्थित पालकों को आगामी विधानसभा निर्वाचन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संकल्प दिलाया गया।

    जिले के स्वीप नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 180 से अधिक हाई और हाई सेकेंडरी विद्यालयों तथा बगीचा और जशपुर के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी आयोजित इस पालक शिक्षक सम्मेलन में 2056 पालकों को मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया गया। जिसमें पत्थलगांव से 1900, फरसाबहार से 975,  कांसाबेल से 1173, कुनकुरी से 1614, बगीचा से 6374, दुलदुला से 687, मनोरा से  613 तथा जशपुर से  6205 पालकों ने संकल्प लेते हुए मतदाता मतदाता सूची के शुद्धिकरण और त्रुटि रहित तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ मतदान करने के अपने संकल्प को दोहराया गया।  मतदान करने हेतु संकल्प लेने वाले पालकों में 11072 महिला और 9488 पुरुष शामिल रहे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम खुटेरा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच ,सचिव ने 17 कुपोषित बच्चों को लिया गोद
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मितानिन बहनों ने कहा हमारी मांगे पूरी हुई , भैया विधायक हैं तो बहनों को क्या गम
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?