Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 87 रोगी हुए हैं लाभान्वित
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 87 रोगी हुए हैं लाभान्वित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मनोरा के बाजारडांड़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन*

    *शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 321 एवं होम्योपैथी पद्धति से 163 मरीजों की चिकित्सा की गई*

    *हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 87 रोगी हुए हैं लाभान्वित*

    *आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 96 को योगाभ्यास एवं 142 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण किया गया*

    जशपुरनगर 13अगस्त 2023/जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है।
    आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में कुल 2644 रोगियों को औषधि वितरण कर निःशुल्क उपचार किया गया साथ ही पंचकर्म क्रिया नाड़ी स्वेद, सर्वांग स्वेद, नस्य एवं शिरो धारा के द्वारा 107 रोगियों की चिकित्सा की गई। विभाग द्वारा मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि, ज्वर, संधिवात, त्वक विकार, पाददाह, गृध्रासी, जीर्ण श्वास रोग, दौर्बल्यता, जीर्ण काश रोग एवं उदर रोग की सफलता पूर्वक चिकित्सा की गई। साथ ही हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 87 रोगियों की चिकित्सा की गई।
    उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 03 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संचालित है। जहां संस्थाओं में 96 हितग्राहियों को योगाभ्यास कराया गया है। साथ ही 142 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण कराया गया। इसके साथ ही सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से पाम्पलेट द्वारा भी लोगों को अधिक संख्या में आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार हेतु सफलता पूर्वक जागरूक किया जा रहा है।


    इसी कड़ी में विगत् दिवस माह मनोरा विकासखण्ड के बाजारडांड़ में निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से रोगियों का निःशुल्क औषधि वितरण कर ईलाज किया गया। विकासखण्ड स्तरीय शिविर प्रभारी डॉ. योग्या यादव आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि, त्वक रोग, स्त्री रोग, शिरो रोग, मनो रोग, गठिया वात, हांथ पैर का सूजन, जोड़ों में दर्द, कमर का दर्द, बाल रोग, ज्वर, सर्दी जुकाम, अतिसार, नेत्र रोग, पांडू रोग, हृदय रोग, मधुमेह, अर्श रोग, स्थौल्य रोग आदि रोगों का विशेष रूप से चिकित्सा की गई। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से कुल 321 मरीज एवं होम्योपैैथी पद्धति से कुल 163 मरीजों की चिकित्सा की गई। इस प्रकार कुल 484 मरीजों की चिकित्सा की गई एवं 05 रोगियों का रक्त परीक्षण किया गया। साथ ही जनसामान्य को आयुष विभाग द्वारा संचालित योजनाओें के बारे में तथा आयुर्वेद औषधियों के बारे में जानकारी दी गई। शिवर में आयुष विभाग के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र पटेल, डॉ. स्नेहलता सिंह, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अक्षय साहू, आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्रीमती अंजना लकड़ा, श्रीमती त्रिवेणी सिदार, श्री शरद साहू, पंचकर्म सहायक श्री कृष्ण कुमार दिनकर, स्वच्छक श्री कुलदीप जगत, योगा सहायक श्री गणेश राम उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त से
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम खुटेरा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच ,सचिव ने 17 कुपोषित बच्चों को लिया गोद
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?