*कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण*
*जशपुरनगर 15 अगस्त 2023/*कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, श्री आर.पी.चौहान, एसडीएम श्री प्रशांत कुशवाहा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से विभागीय कार्यो का निर्वाहन कर रहें हैं और निरंतर मानव सेवा भाव से इसी तरह आगे भी सौंपे गए कार्यो को बेहतर ढंग से करते रहें।

अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कलेक्टर के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का बखुबी निर्वाहन कर रहें हैं। आगे भी सभी इसी तरह मिलकर काम करें। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने देश भक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन


अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
