Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भरोसे के सम्मेलन को बताया धोखे का सम्मेलन।
    Uncategorized

    *छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भरोसे के सम्मेलन को बताया धोखे का सम्मेलन।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 14, 2023Updated:August 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भरोसा तोड़ने के बाद किस बात का भरोसे का सम्मेलन : कौशिक*

     

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भरोसे के सम्मेलन को बताया धोखे का सम्मेलन।*

     

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भरोसे के सम्मेलन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों के साथ छल-कपट करने के बावजूद भरोसे का सम्मेंलन जैसी  ड्रामेबाजी करके जनता के साथ खुला मजाक कर रही है। यह सम्मेलन भरोसे का सम्मेलन नहीं बल्कि धोखे का सम्मेलन है। जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये अनेक धोखे को रखा जा सकता है जो उन्होंने जनता के साथ किया है। प्रदेश में सरकार बनने से पहले कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ का वादा किया था बिजली ही हाफ कर दी, सरकार बनने के 10 दिन के भीतर शराबबंदी करने वाले आज पौने पांच साल बीत गये लेकिन शराबबंदी नहीं कर पाये, युवाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम इस सरकार ने किया है पीएससी के नतीजे में धांधली करके उनका भरोसा तोड़ा है,  60 के उपर उम्र को पेंशन देने की घोषणा करके ढेरों सपने दिखाए लेकिन सब अधूरे है,

     

    प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी, अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया उनको पुरा पांच साल हड़ताल में ही गुजारना पड़ा, राजीव मितान योजना केवल कागजों में है, भूपेश सरकार ने ध्वस्त बिजली व्यवस्था अघोषित बिजली कटौती से भूपेश बघेल सरकार से प्रदेश  का हर वर्ग परेशान और हलाकान हो गया है और कांग्रेस सरकार हटाओं प्रदेस बचाओं का नारा जन समान्य गो गया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में ठप्प स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है, कांग्रेस राज ने गरीब जनता के बीमारी का इलाज भी दुभर बना दिया है, आज स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र घोर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।. सत्ता पाने के लिए झूठे वादे करना और सत्ता हासिल करते ही उसे भूल जाना कांग्रेस की फितरत में रही है। कांग्रेसका 2018 चुनावी घोषणा पत्र मात्र झांसों का सग्रंह बनकर रह गया। कांग्रेस ने सभी का भरोसा तोड़ा है इसके बाद भी भरोसे का सम्मेलन करके जनता के साथ खुला मजाक कर रही है। जिस तरह से प्रदेश के हालात बनते जा रहे है उस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को जवाब देना चाइए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त से
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?