Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*विशेष संवाददाता मनोज गुप्ता की बड़ी खबर-* हत्या के आरोपी को थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड……….
    Uncategorized

    *विशेष संवाददाता मनोज गुप्ता की बड़ी खबर-* हत्या के आरोपी को थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    हत्या के आरोपी को थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड

    पर

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.09.2023 को प्रार्थी फागुराम पिता स्व. जीतु राम उम्र 75 वर्ष साकिन दुराबहार गाँटियापारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग०) जबानी मर्ग इंटीमेशन चॉक कराया कि आरोपी ईश्वर राम बंजारा दिनांक 31.08.2023 को प्रार्थी को शाम 04:00 बजे करीबन अपने घर में शराब पीने के लिये बुलाया था तभी कुछ देर बाद प्रार्थी की पत्नी सुमित्रा बंजारा अपने पति फागु राम को बुलाने के लिये ईश्वर बंजारा के यहां गई और फागु राम को ईश्वर बंजारा के द्वारा दिया हुआ शराब डाला हुआ गिलास को तुम दवाई खाते हो मत पियो बोलकर लात मार दी जिसके बाद प्रार्थी व उसकी पत्नी अपने घर चले गये रात्रि करीब 08:00 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर घर के अन्दर थे तभी लवसिंह बंजारा अवाज दिया तभी प्रार्थी दरवाजा खोला तो देखा लवसिंह बंजारा के साथ में ईश्वर बंजारा भी था लव सिंह बोला कि तुम लोग मुझे गाली क्यों दे रहे हो तभी प्रार्थी की पत्नी मृतिका रामायण को लाकर कसम खाने लगी जिसके बाद ईश्वर बंजारा प्रार्थी व उसकी पत्नी को हाथ पकड़कर घसीटते हुये बाहर ले आया। प्रार्थी को घर के बाहर बबूल पेड़ के पास छोड़ कर प्रार्थी की पत्नी सुमित्रा बंजारा को घसीट कर रोड में ले गया और आरोपी ईश्वर बंजारा किसी ठोस वस्तु से प्रार्थी की पत्नी के सिर में मार दिया चोट लगने से सुमित्रा बंजारा रोड में गिर गई और उसकी मृत्यु हो गई है की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन कर व आरोपी ईश्वर बंजारा के विरूद्ध अपराध धारा सदर 302,212,34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के गिरफ्तारी में श्रीमान उमनि एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी० रविशंकर, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय उमेश कश्यप, पुलिस अनु० अधिकारी महोदय पत्थलगांव श्री हरिश पाटिल के उचित मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक डी. एन. दुबे, के नेतृत्व में आरोपी गिरफ्तारी के लिये टीम बनाकर अलग अलग ठिकानों में रेड कार्यवाही की गई। जो कि इस दौरान पता चला कि आरोपी ईश्वर बंजारा भिलाई में कहीं छिपा है। जिसे थाना प्रभारी धीरेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में भिलाई से पकड़ कर लाया गया एवं आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पत्थर जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को भगाने एवं छिपाने में सहयोग करने वाले गुलशन बंजारा एवं कुलदीप बंजारा को भी धारा 212 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार कर मो.सा. जप्त की गई है। हत्या के आरोपी ईश्वर बंजारा पिता स्व. पाण्डे राम बंजारा उम्र 37 वर्ष साकिन बटुराबहार गौटिया पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

    आरोपी के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द नाथ दुबे, प्र0आर0 मिथलेश यादव, अजय कुमार लकड़ा आर. तुलसी रात्रे, कमलेश्वर वर्मा, पवन पैंकरा, आशीषन टोप्पो, शैलेन्द सिंह, म. आर. सीमा पैंकरा का विशेष योगदान रहा।

    आरोपी ईश्वर बंजारा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को समय में पूर्ण करने निर्माण विभाग को निर्देश दिए
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कांग्रेस चुनाव समिति में डिप्टी सीएम टीएस सिँहदेव और पूर्व प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को शामिल करने पर संसदीय सचिव  यू.डी. मिंज ने बधाई दी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?