Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*बॉलीवुड खबर* एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका देने की तैयारी *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर*
    Uncategorized

    *बॉलीवुड खबर* एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका देने की तैयारी *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका देने की तैयारी

    Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बैन की तलवार लटक रही है। खबरें हैं कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में सरकार फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला ले सकती है। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हाल ही में SGPC यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने भी फिल्म प्रोड्यूसर को लीगल नोटिस भेजा था। तेलंगाना सिख सोसाइटी के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान फिल्म में सिख समुदाय के चित्रण पर चिंता जाहिर की गई थी। आरोप लगाए जा रहे थे कि फिल्म में समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। खास बात है कि तेलंगाना में सिख समुदाय कुल आबादी का दो फीसदी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को वादा किया है कि उनकी सरकार Emergency फिल्म पर बैन लगाने पर विचार करेगी। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शब्बीर ने कहा, ‘सिख समुदाय ने जोर दिया कि देश के सैन्य बलों में करीब 12 फीसदी सिख हैं, जिनमें से कई ने देश की सुरक्षा के लिए जान कुर्बान कर दी है। फिल्म प्रचार की सामग्री को लेकर उन्होंने और खासतौर से सिख युवाओं ने नाराजगी जाहिर की है।’

     

    शब्बीर ने औपचारिक रूप से सीएम रेड्डी से फिल्म पर बैन लगाने का अनुरोध किया है। उन्होंने फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाए और आशंका जताई है कि इससे तनाव हो सकता है। उन्होंने कहा है कि रेड्डी ने भरोसा दिया है कि वह कानूनी सलाह लेने के बाद इसपर फैसला लेंगे। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से अपील की है कि कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सांप्रदायिक तनाव भड़का सकती है। भाजपा सांसद और अभिनेत्री रनौत ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। यह फिल्म छह सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

     

    शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को सेंसर बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि हाल में जारी फिल्म के ट्रेलर में त्रुटिपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य देखे जा सकते हैं जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरह से प्रस्तुत करते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक वैमनस्य भी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का चित्रण न केवल भ्रामक है बल्कि बहुत अपमानजनक तथा पंजाब एवं पूरे देश के सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने वाला भी है। सरना ने कहा, ‘इस फिल्म से सांप्रदायिक तनाव बढ़ने और गलत सूचनाओं का प्रसार होने की आशंकाओं के मद्देनजर मैं सीबीएफसी से अनुरोध करता हूं कि इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करे।’

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*’इंटरनेशनल न्यूज़* पाकिस्तान को माकूल जवाब मिलेगा’, पड़ोसी देश पर बरसे जयशंकर; बोले- अब बातचीत का युग समाप्त *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर*
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव : जानी मानी कंपनी (आकृति एग्रो प्रोडक्टस) में जीएसटी टीम की रेड ; जाने क्या है पूरा मामला…
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?