Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप
    Uncategorized

    *छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रदेश में विकास अवकाश पर है, किस विकास की बात करते हैं मुख्यमंत्री : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपने नाकामियों को छुपाने के लिये लगतार केन्द्र पर आरोप लगाने का काम किया है। आज प्रदेश व प्रदेश की जनता जिस स्थिति से गुजर रही है वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में कांग्रेस ने जनकल्याण कार्य करने के बजाय केवल केन्द्र की योजनओं का नाम बदलकर अपनी योजना बताने काम किया है, केन्द्र सरकार द्वारा दिये गए 90 प्रतिशत राशि के वजह से ही प्रदेश में कांग्रेस धान खरीद पायी है और कांग्रेस केवल मध्यस्ता के तौर पर कार्य की है जिसे वह अपना बता रही है, प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं को अपना बताकर इस योजना में भी सियायत करने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है, कांग्रेस की कार्य शैली हमेंशा सवालों के घेरे में रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आवासहीन जनता के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है, नल जल मिशन जैसे अनेक केंद्र की योजनाओं का केंद्रांश नहीं दे पा रही है प्रदेश की सरकार ने प्रदेश जनता केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित करके रखा है। उन्होंने कहा की प्रदेश में पुरी तरह विकास थम गया है उसके बाद कांग्रेस कौन से विकास की बात करती है यह तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही बता सकते हैं..?

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर क्षेत्र में चाहे वह आदिवासी बाहुल्य अंचल बस्तर हो या फिर अन्य कोई क्षेत्र, वहां जिन विकास कार्यों की जरूरत है उसे ध्यान में रखते हुए बगैर किसी भेदभाव के कार्य कर रही है, केन्द्र की मिशन अमृत योजना के जरिए विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। लेकिन वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधि जनता को सौगात देने के नाम पर केन्द्र के विकास कार्यों का उद्घाटन कर इसे कांग्रेस का प्रोजेक्ट बताते हैं, जो निंदनीय है।

     

    उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल होर्डिंग में डींगे हाक सकती है, जमीनी रूप से न तो जनता के सवालों का सामना कर सकती है, न की सुविधा के लिये कोई काम कर सकती है। आज प्रदेश को 2003 के पहले की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। परन्तु प्रदेश की जनता अब जान चुकी है और इसका जवाब देने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस केवल भ्रमित करना और श्रेय लेना जानती है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर तहलका* विभाग के द्वारा लगभग 11 यूनिट ब्लड डोनेट किया है
    Next Article *रायगढ़ तहलका : वृहद राजस्व शिविर तहसील कार्यालय कापू मे राजस्व मामलों का निराकरण..*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?