Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा अन्नदाता ही अन्न के लिए तरस रहा है।
    Uncategorized

    *छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा अन्नदाता ही अन्न के लिए तरस रहा है।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *छत्तीसगढ़ में हर तीसरे दिन एक किसान आत्महत्या करने विवश : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा अन्नदाता ही अन्न के लिए तरस रहा है।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महासमुंद में किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने हर कार्यक्रम में किसान हितैषी होने का राग अलापते है, किसानों के बेहतर स्थिति के लिए कार्य करने का दलील देती है और जो किसानों के हित के लिए ढोंग करती है उन सबकी पोल खुल रही है। विधानसभा में प्रदेश सरकार ने स्वयं स्वीकारा है कि वर्ष 2019 में 233 किसानों ने, वर्ष 2020 227 किसानों ने, 2021 में 71 किसानों ने, वर्ष 2022 में 113 किसानों ने व 1 जनवरी से 20 जून तक 13 किसानों ने आत्महत्या की है जिसका औसतन निकला जाये तो पिछले पौने पांच सालो में 657 किसानों ने आत्महत्या की है। इससे स्पष्ट है कि किसानों के साथ लगतार शोषण हो रहा है और हर तीसरे दिन में एक किसान आत्महत्या करने विवश हो रहा है, यह कांग्रेस के शासन में ही हो सकता है जहाँ अन्नदाता ही दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है। सवाल यह है आखिर किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार अपने झूठ, छलावों, धोखाधड़ी और वादाखिलाफी के चलते छत्तीसगढ़ के लिए एक असहनीय बोझ बन गई है। हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मों से छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने का काम किया है। अब इस सरकार को सत्ता में बने रहने कोई अधिकार नहीं रह गया है। महासमुंद में किसान ने आत्महत्या करने से पहले एक पत्र लिखा था जिसमे उसने स्पष्ट किया कि शासन से उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा था। पिछले पौने पांच सालों में 600 से अधिक किसानों ने इस सरकार से त्रस्त होकर आत्महत्या की है आखिर इन किसानों ने जो आत्महत्या की है उसका जिम्मेदार कौन है?

     

    उन्होंने कहा कि धान का कटोरा कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ जहां किसानों को पूजा जाता है जो अब इस कांग्रेस सरकार के कुनीतियों के चलते आत्महत्या करने विवश हो रहे है जो छत्तीसगढ़ के लिए शर्मसार करती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में जाकर किसान हितैषी होने का जो झूठा राग अलापते है वे बताएं की जो किसान आत्महत्या कर रहे है उसका जिम्मेदार कौन है। प्रदेश की भूपेश सरकार जिस तरह किसानों के नाम पर लगातार झूठ बोलती आ रही है, किसानों के आत्महत्या के आंकड़े कांग्रेस सरकार को आईना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, वादाखिलाफी सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का कोई कसर नहीं छोड़ा है जिसका करारा जवाब प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपुलिस के आईए एस अधिकारियों का तबादला ग्रह विभाग में………
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रम-छात्रावासों को कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए छात्रों को किया जा रहा है जागरूक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?