Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्ता वृद्धि के लिए विशेष ध्यान दें- कलेक्टर
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्ता वृद्धि के लिए विशेष ध्यान दें- कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी की उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई आयोजित*

    *प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्ता वृद्धि के लिए विशेष ध्यान दें- कलेक्टर*

    जशपुरनगर 19 जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत के सीईओ संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् जिले के आठो विकासखण्ड के बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता, सभी विकासखण्ड के बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी के साथ यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय , संजय दस उपस्थित थे।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने यशस्वी जशपुर के कार्यों के अन्तर्गत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में गुणवत्ता वृद्धि के लिए सभी अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग करने तथा बच्चों को विद्यालय में सीखने का प्रेरक वातावरण निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में पूरे समय रह कर ईमानदारी और निष्ठा से अध्यापन कार्य करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक माह शैक्षणिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा जिले स्तर पर की जाएगी।
    ज़िला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि सभी नियमित रूप से स्कूलों की मॉनिटरिंग करें और उन्मुखीकरण कार्यशाला में दिये गये निर्देश अनुसार स्कूलों का संचालन व्यवस्था सुनिश्चित की जाये । अगले माह किए गये कार्य के प्रगति की समीक्षा की जाएगी ।

    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा यह उन्मुखीकरण कार्यशाला ली गई। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्राथमिक कक्षाओं में किताब पढ़ने की असमर्थता, विद्यार्थियों की अध्ययन में रूचि, उनकी अनियमित उपस्थिति दूर करने के निराकरण पर चर्चा की। विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तथा अध्यापन सुनिश्चित करने हेतु मानिटरिंग के बिन्दुओं पर विस्तार से समझाया। आकादमिक रूप से गुणवत्ता सुधार हेतु विद्यालय की ग्रेडिंग, शिक्षकों के कार्यों की ग्रेडिंग, शिक्षकों के विलंब से आने की स्थिति में कारण के उल्लेख के साथ पंजी संधारण, विद्यार्थी दैनंदिनी बनाया जाना, विषय शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों की कापी का सूक्ष्म अवलोकन, विद्यार्थियों को घर में भी पढ़ने तथा स्वाध्याय को प्रेरित करने हेतु किए जाने उपाय, विद्यार्थियों के पूर्व कक्षा की शैक्षणिक तकमी के दृष्टिगत प्रारंभिक दिनों में वैकलाग लर्निंग कराया जाना शामिल है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* गर्भवती महिलाओं से योगा अभ्यास के संबंध में चर्चा कर साथ में किए योगाभ्यास
    Next Article *छत्तीसगढ़ी तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के सवालों पर नवजात शिशुओं की मृत्यु की जांच हेतु किया गया समिति का गठन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?