Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी बेलजियम टोप्पो हुआ गिरफ्तार,*
    Uncategorized

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका * 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी बेलजियम टोप्पो हुआ गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी बेलजियम टोप्पो हुआ गिरफ्तार,*
    * थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सूजीबहार की घटना,*
    * थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*

    ——00——
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुभाष मिंज उम्र 23 साल निवासी सूजीबहार ने दिनांक 26.03.2023 को थाना में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक के शाम के समय अपने माता-पिता के कमरे में था, शाम के समय लगभग 06ः45 बजे इसकी दादी हन्ना मिंज उम्र 65 साल द्वारा बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने पर प्रार्थी तुरंत अपने दादी के कमरे में जाकर देखा कि इसके गांव का बेलजियम टोप्पो इसकी दादी को लोहे का टांगी से सिर में लगातार मार रहा था, प्रार्थी के वहां पहुंचने पर बेलजियम टोप्पो वहां से भाग गया। प्रार्थी ने घटना की बात अपने माता-पिता एवं अन्य लोगों को बताया एवं दादी के पास जाकर देखे तो वह खून से लथपथ थी एवं उसकी मृत्यू हो चुकी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कांसाबेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के आरोपी बेलजियम टोप्पो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं बताया कि मृतिका हन्ना मिंज के कारण उसके परिवार के सदस्य हमेशा बीमार रहते थे एवं परेशान रहते थे। आरोपी बेलजियम टोप्पो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया को जप्त किया गया। *आरोपी बेलजियम टोप्पो उम्र 42 साल निवासी सूजीबहार थाना कांसाबेल* को दिनांक 27.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, प्र.आर. 352 मनोज भगत, आर. 94 जोस्टीन तिर्की, आर. 471 विनोद यादव, आर. 559 जनक साय, आर. 790 सुषील तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका *राज्य स्तरीय तम्बाकू निषेध सम्मेलन में जशपुर जिले को मिला प्रथम स्थान*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका 3000 मरीजों का मेगा कैंप में किया गया ईलाज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………

    August 9, 2026

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?