Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री का वितरण
    Uncategorized

    लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री का वितरण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री का वितरण* 

    *कुनकुरी से जिला पंचायत सीईओ ने पोलिंग पार्टियों को किया रवाना* 

    *पत्थलगांव एआरओ ने संगवारी मतदान दल की महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर बढ़ाया उनका उत्साह*

     *मतदान केंद्रों में कर्मियों का हुआ पारंपरिक तरीके से स्वागत*

     

    जशपुरनगर- 06 मई 2024- प्रदेश सहित देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी की 7 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान सामग्री का वितरण भी हो गया है। लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत जशपुर जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री के साथ पोलिंग पार्टीयां रवाना हो चुकी हैं। विधानसभावार सामग्री वितरण का कार्य सम्पन्न किया गया । विस क्र.12 जशपुर के लिए आ. उ. मा. विद्यालय डोड़का चौरा जशपुर, विस क्र.13 कुनकुरी के लिए शा.बालक मा. विद्यालय सलियाटोली कुनकुरी और विस क्र.14 पत्थलगांव के लिए शा. शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया गया था । इन स्थानों से मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया। कुनकुरी से पोलिंग पार्टी को जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने रवाना किया। मतदान दल के अधिकारी-कमर्चारियों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने रवाना किया। इसी तरह विस. क्षेत्र पत्थलगांव यहां शा. शोभा सिंह महाविद्यालय से एआरओ पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने मतदान कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका उत्साह बढ़ाया साथ ही सभी शुभकामनाएं देते हुए मतदान हेतु दलों को रवाना किया। संगवारी दल की महिलाएं बड़े ही आत्मविश्वास और जोश के साथ मतदान कराने के लिए कॉलेज से रवाना हुईं। मतदान दल रवाना करने के लिए सुबह 6 बजे से ही सामग्री वितरण का काम शुरू हो गया था। इधर जैसे-जैसे सामग्री वितरण हुआ वैसे-वैसे दलों को रवाना किया गया। जिसके बाद निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंचने पर मतदान कर्मियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कहीं हाथों में पूजा कि थाली लिए तो कहीं फूलों कि बारिश कर इन कर्मियों का स्वागत किया गया । इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दल के कर्मियों सहित अधिकारी-कमर्चारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला । कल मंगलवार 7 मई को होने वाले वोटिंग के लिए जिले भर के केन्द्रों में मतदान के दल आज रवाना हो गये हैं। वही गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों में छाया, पानी, दवाइयों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किये गये थे। यह सभी सुविधाएं वोटिंग के दिन सभी मतदान केन्द्रों में भी रहेंगी । साथ ही दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले के स्व सहायता समूह की आदिवासी सदस्यों ने निफ्टेम में हाई-प्रोटीन ग्रेनोला बार बनाने की ली ट्रेनिंग
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक ली
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….

    August 6, 2026

    अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………

    August 6, 2026

    अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….
    • अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………
    • अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………
    • कभी बच्चों की किलकारियों से गूंजती थी पुष्प वाटिका, आज अव्यवस्था और आपत्तिजनक गतिविधियों की चर्चाओं से घिरी अटल वाटिका उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट……
    • डोंगरगढ़ को धार्मिक पर्यटन का नया आयाम देने की पहल, पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा से ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण मुलाकात…………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?