Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*

    जशपुर,22,जुलाई,2023/ पीसी-पीएनडीटी एक्ट
    के संबंध में सीएमएचओ डॉ रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में पीसी पीएनडीटी एक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ ने अधिनियम के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं हेतु प्राप्त पत्राचार पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर, लाइसेंस वैधता आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण अधिनियम है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर पीसी-पीएनडीटी एक्ट के शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत पंजीकृत संस्थाओं के दस्तावेज उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
    बैठक में सिविल सर्जन डॉ आर एन केरकेट्टा,डॉ उदय भगत, नोडल अधिकारी पीसी-पीएनडीटी एक्ट, डॉ गौरव सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, श्री विपिन कुमार जिला अभियोजन अधिकारी, श्री चंद्र मोहन प्रसाद सिंह शासकीय अभिभाषक जिला न्यायालय, श्री अजीत कुमार एक्का,जिला जनसंपर्क अधिकारी, श्री सूरज चौरसिया ,सामाजिक कार्यकर्ता, श्री सतीश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता,समिति के सदस्य तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

    *पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, 1994 – पूर्व-गर्भाधान और पूर्व-प्रसव निदान तकनीक अधिनियम क्या है*
    गर्भधारण से पहले या बाद में, लिंग चयन के निषेध के लिए और आनुवंशिक असामान्यताओं या मेटाबोली संबंधी विकारों या क्रोमोसोमल असामान्यताओं या कुछ जन्मजात विकृतियों का पता लगाने के प्रयोजनों के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीकों के विनियमन के लिए एक अधिनियम है। लिंग अवधारण के लिए ऐसी तकनीकों के, जिनके कारण स्त्री लिंगी भ्रूण वध हो सकता है, दुरुपयोग के निवारण तथा उससे जुड़े या प्रासंगिक मामलों के लिए यह अधिनियम बनाया गया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* कोडिंग एवं सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, सहित 5 आवासीय कोर्स जशपुर में संचालित, लड़कियों एवं महिलाओं के लिए बेहतर अवसर
    Next Article *जशपुर तहलका-* गम्भीर कुपोषित बच्चों के डाइट व गृह भेंट कर सामान्य स्थिति में लाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?