Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हत्या का आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    • *हत्या का आरोपी गिरफ्तार* •

    :- चौकी कुन्नी पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

    :- आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपनी बहन को टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई थीं हत्या।

    :- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त।

    :- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

     

     

    मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी स्मिथ मझवार साकिन लिपिंगी मझवारपारा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर का दिनांक 06/08/25 को चौकी कुन्नी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की दीदी मुनेश्वरी का गांव में ही शादी हुआ है, दिनांक 05/08/25 को दीदी मुनेश्वरी अपने मायके आयी थी। रात्रि में खाना पीना खाने के बाद कमरा में दीदी मुनेश्वरी जमीन मे सोई थी एवं प्रार्थी का बड़ा भाई जयप्रकाश खाट में सोया थे। कि दिनाँक 06/08/25 के रात्रि करीब 12.30 बजे प्रार्थी का बड़ा भाई जयप्रकाश मोबाईल चला रहा था तभी दीदी मुनेश्वरी इतना रात में मोबाईल क्यों चला रहे हो कहकर मना करते हुये मोबाईल को अपने पास रख ली इसी बात पर प्रार्थी की दीदी मुनेश्वरी व भैया जयप्रकाश के बीच में लड़ाई झगड़ा हुआ था। कि रात्रि लगभग 01.00 बजे जयप्रकाश गुस्से में आकर दीदी मुनेश्वरी जब सो रही थी तब हत्या करने की नियत से टांगी से गर्दन में मार कर मुनेश्वरी का हत्या कर दिया है। मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी कुन्नी थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 185/25 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

     

    पुलिस टीम द्वारा विवेचना दौरान एफ.एस.एल. टीम के साथ घटनास्थल पहुँचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण कर, शव निरीक्षण किया गया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी जयप्रकाश मझवार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी जयप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जयप्रकाश मझवार आत्मज बिंद्रा राम मझवार उम्र 31 वर्ष साकिन लिपिंगी मझवारपारा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आवेश मे आकर अपनी बहन कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

     

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के. के. यादव, चौकी प्रभारी कुन्नी सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, प्रधान आरक्षक बलभद्र ठाकुर, आरक्षक राकेश एक्का, मानसिंह, राजकुमार, रामरूप यादव सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा राजपात्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना/चौकी प्रभारियों की ली गई समीक्षा बैठक ।
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अभियान मुस्कान” के तहत नाबालिगो की दस्तयाबी करने मे सक्रिय पुलिस अधिकारी कर्मचारियों कों प्रशस्ति पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?