Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई संपन्न*

     

    *सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक*

     

    *सघन मिशन इन्द्रधनुष अंतर्गत 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का  चिन्हित कर पूर्ण टीकाकृत किया जाएगा*

     

    *नियमित टीकाकरण हेतु यू-विन नामक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) को डिजिटल बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ*

     

    जशपुरनगर 19 जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। साथ ही जिला स्तर पर विगतद दिवस 12 जुलाई 2023 को प्रशिक्षण हो गया है एवं विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण किया जा रहा है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर प्रभारी स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, जिला आर.एम.उन.सी.एच.ए. कन्सलटेन्ट, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला कोल्ड चेन मैनेजर, जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम एवं यूनिसेफ सदस्य श्री अनिल बघेल उपस्थित थे।

    बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अंतर्गत 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का हेडकाउंट सर्वे उपरांत लेफ्ट आउट एवं ड्राप आउट लाभार्थियों का ड्यूलिस्ट तैयार कर तथा चिन्हित कर पूर्ण टीकाकृत किया जाना है। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के पूर्व हेड काउंट सर्वे होना है। इस हेतु मैदानी स्तर पर सर्वे का कार्य शुरू कर लिया गया है। सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 में मुख्य रूप से मिजल्स रूबेला वैक्सीन, निमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन एवं इस वर्ष प्रारंभ किये गये इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन के तृतीय डोज के कवरेज को बढ़ाने हेतु कार्य किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुढृढ़ीकरण एवं मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए 5 वर्ष तक बच्चों को टीकाकृत किए जाने हेतु जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर एवं तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।

     

    जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि 07 अगस्त से शुरू होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 में लाभान्वित किये जाने वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को यू-विन   प्लेटफार्म के माध्यम से रजिस्टर्ड तथा टीकाकृत किया जावेगा। यू-विन पर गर्भवती महिला तथा शिशुओं का रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। वर्तमान समय में टीकाकरण का रिकार्ड कागजी दस्तावेज में रखा जाता है। साथ ही इसके रख-रखाव में भी समस्या होती है। यू-विन ऐप के उपयोग से किसी प्रकार की सारी समस्याओं के निराकरण में सहायता मिलेगी। वैक्सीन पूरा होने पर सर्टिफिकेट ऑनलाइन कहीं भी डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे डिजिटल लॉकर में भी रख सकते हैं।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि को-विन प्लेटफार्म की सफलता के बाद भारत सरकार ने अब पूरे राज्य में नियमित टीकाकरण के लिए यू-विन नामक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) को डिजिटल बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाना, अगली खुराक पर नजर रखने की जद्दोजहद और ऐसी अन्य परेशानिया खत्म हो सकती है। भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कार्ड ले जाने, अगली खुराक पर नजर रखने सहित अन्य परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यू-विन प्लेटफार्म का उपयोग प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकृत करने, उनके प्रसव के परिणाम को रिकार्ड करने, प्रत्येक नवजात शिशु के जन्म को पंजीकृत करने, जन्म खुराक देने एवं उसके बाद समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए किया जायेगा। यू-विन के माध्यम से समस्त गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को नेम बेस्ड ट्रेकिंग किया जा सकेगा तथा समय पर पात्र लभार्थियों को टीकाकरण करने में सहायता मिलेंगी। इस प्लेटफार्म से लेफ्टआउट-ड्राप आउट शिशओं की संख्या को कम किया जा सकता है। यू-विन के माध्यम से टीकाकरण के तुरंत बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जारी हो जाता है। इस ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को टीकाकरण कार्ड आयुष्मान भारत खाते के पहचान पत्र से भी जुड़ेगा। सभी मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र केपास से डाटाबेस मौजूद होगा। इससे एक टीका किसी अस्पताल में लगने के बाद दूसरा टीका राज्य के किसी अन्य अस्पताल में लगवाया जा सकता है। वैक्सीनेशन का एप्वांइटमेंट भी ऑनलाइन होगा, जिससे जच्चा और बच्चा को वैक्सीनेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले टीकाकरण की तारीख का एलर्ट भी रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन की बुकिंग भी हितग्राही यू-विन के माध्यम से कर सकेगा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* फरसाबहार विकासखण्ड के गारीघाट में हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन
    Next Article *जशपुर तहलका-* कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?