Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित*

    *‘नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ योजना के तहत बच्चों को दो-दो लाख रुपए के प्रदान किए चेक*

    *जशपुर जिले से कक्षा 10वीं की छात्रा कु. मोना यादव और कु. उमा बरेठ को मिला सम्मान*

    *सीएम ने छात्रों को दीं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं*

    *बोले- आगे भी माता-पिता के साथ जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें*

    *मुख्यमंत्री आवास रायपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर के 13 बच्चों को किया गया सम्मानित*

    *जशपुरनगर 04 जुलाई 2024/* छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार के सुशासन में प्रदेश के श्रमवीरों के बच्चों का भविष्य संवर रहा है। आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनदर्शन की शुरुआत, प्रदेश के श्रमिकों के मेधावी बच्चों के सम्मान के साथ हुआ। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ योजना के तहत श्रमिक परिवार के दसवीं और बारहवीं के 13 मेधावी बच्चों को दो -दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस राशि का उपयोग इन बच्चों के सुनहरे भविष्य और आगे की पढ़ाई के लिए हो सकेगा। श्रमवीरों और उनके मेधावी बच्चों को साय सरकार पूरा सम्मान दे रही है।

    *जशपुर जिले से कक्षा 10वीं की दो छात्रा को मिला सम्मान*

    दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले प्रदेश भर के श्रमवीरों के 13 मेधावी बच्चों को ष्मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजनाष् के तहत एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी के लिए एक लाख रुपए सहित प्रति विद्यार्थी दो लाख रुपए का चेक वितरित किया गया है। जिसमें जशपुर जिले से कक्षा 10वीं की दो छात्रा कु. मोना यादव और कु. उमा बरेठ भी शामिल है। इन छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में 10वीं की मेरिट में टॉप-10 में जगह बनाई है। योजना के तहत इन दोनों छात्रा को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘ दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर दोनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । इस दौरान वहां मौजूद छात्राओं के माता-पिता और उनके अभिभावकों को भी मुख्यमंत्री श्री ने बधाई दीं।

    *पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए चेक*

    जनदर्शन कार्यक्रम से पहले पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के बच्चों को ‘नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही मुखमंत्री श्री साय ने सभी को उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को इस योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किए। मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रूपए की राशि में एक लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए है।

    *दसवीं की मेरिट में छात्रा मोना यादव और उमा बरेठ ने टॉप-10 में जगह बनाई है*

    यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। जशपुर जिले से कक्षा 10वीं की सम्मानित दोनों छात्रा ने 10वीं की मेरिट में टॉप-10 में जगह बनाई है। जिसमें छात्रा कु. उमा बरेठ ने 97.67ः के साथ सातवां स्थान और छात्रा कु. मोना यादव ने 97.17ः के 10वां स्थान साथ हासिल किया है। 13 मेधावी बच्चों में कक्षा 10वीं में जशपुर जिले से कुमारी मोना यादव एवं उमा बरेठ, गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिसा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनी, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वेदिका का नाम शामिल है ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने बगिया में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    February 8, 2026

    Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now

    February 8, 2026

    Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning

    February 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today
    • Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now
    • Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning
    • Metode Dovedite Pentru Triumf În Ruletă Online Joc De Ruletă · pe teritoriul României Spin to Win
    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?