Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों और 3 सीएसी को किया सम्मानित
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों और 3 सीएसी को किया सम्मानित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों और 3 सीएसी को किया सम्मानित*

    *विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन*

    *जशपुर, 16 अक्टूबर 2024/* जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 13 शिक्षकों और 03 संकुल समन्वयकों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस संबंध में विनोबा टीम के जिला इंगेजमेंट ऑफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि जिले के शिक्षकों द्वारा अगस्त और सितंबर माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था।

     

    उल्लेखनीय है कि विनोबा भावे की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है। जिसमें यशस्वी जशपुर के माध्यम से जिले के 9वीं से 12वीं एवं बोलेगा बचपन द्वारा पहली से 8वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

     

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए विनोबा ऐप्प का विकास किया गया है।

     

    इस अवसर पर माध्यमिक शाला जमचूआ के ब्रह्मदत्त राम, प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया की सुनैना तुर्की, प्राथमिक शाला रजौटी की अर्चना यादव, प्राथमिक शाला साईंटागरटोली की रिचा गुप्ता, प्राथमिक शाला होंगरोटोली की प्रिया गुप्ता, प्राथमिक शाला तूरंगाखार की पूर्णिमा बाई, प्राथमिक शाला होंगरोटोली दीप के लकरा, माध्यमिक शाला गम्हरिया के ऐलन साहू, प्राथमिक शाला शुकबासुपारा के पुस्तम प्रसाद, प्राथमिक शाला रोकबहार के खगेश्वरी चौधरी, माध्यमिक शाला पत्राटोली के दिनेश कुमार चौधरी, कन्या आश्रम कांसाबेल की सुमन रवानी, प्राथमिक विद्यालय गर्जियाभटान की माधुरी यादव, सीएसी हर्रापाठ के लोकनाथ प्रसाद, सीएसी बगीचा के सैयद मुनिरुद्दीन चिश्ती और सीआरसी कांसाबेल के गणेश राम को सम्मानित किया गया।

     

    इस संबंध मे प्राथमिक शाला साईंटागरटोली की सम्मानित शिक्षिका रिचा गुप्ता ने बताया कि विनोबा ऐप्प के माध्यम से नए नए अध्यापन के तरीकों का आपस में आदान प्रदान होता है जिससे बच्चों को भी रुचिकर रूप से शिक्षा प्राप्त होती है। प्राथमिक शाला बड़े गम्हरिया की शिक्षिक सुनैना तुर्की ने बताया कि हम बच्चों को आकर्षक तरीकों से पढ़ाने के लिए जिन तरीकों का प्रयोग करते हैं और इसका लाभ जिले के सभी बच्चों तक भी पहुंच पाता है। जो भी शिक्षक संबंधित विषय पर शिक्षा देना चाहते हैं ऐप्प के माध्यम से आपस में ज्ञान साझा कर सकते हैं। इसके लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर हमें आज जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है इससे हमें प्रोत्साहन मिलता है।

     

    माध्यमिक शाला गम्हरिया शिक्षक ऐलन साहू ने बताया कि हम विनोबा ऐप्प में अपने स्कूल की अच्छी गतिविधियों को अपलोड करते हैं साथ ही दूसरे शिक्षकों एवं विद्यालयों में किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों एवं शिक्षकीय पाठन सामाग्रियों (टीएलएम) को देख कर उससे सिखते हैं। जिससे सभी के शिक्षकीय कौशल का विकास होता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* लखपति पहल अंतर्गत् व्यक्तिगत एवं समूह की महिलाओं को दिया गया मछुआ प्रशिक्षण
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पत्थलगाँव के ग्राम पंचायतों को टी बी मुक्त बनाने मितानिनों और प्रशिक्षकों का लिया गया बैठक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?