Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विशिष्ठ अतिथि के तौर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुईं शामिल
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विशिष्ठ अतिथि के तौर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुईं शामिल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ रनपुर में आयोजित*

    विशिष्ठ अतिथि के तौर पर श्रीमती कौशल्या देवी साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत हुईं शामिल

    *कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, पूजा-पाठ कर परिसर में किए पौधा रोपण* 

    *कार्यक्रम में जशपुर राजपरिवार के सदस्य भी मौजूद*

    जशपुरनगर 11 जून 2024/जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रनपुर में श्री गणेश मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए है। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में पूजा-पाठ कर परिसर में पौधा रोपण भी किया।

    ग्राम रनपुर सहित आसपास के लोगों की सहयोग से रनपुर में श्री गणेश जी भगवान का भव्य मंदिर निर्माण कराया गया है। इस नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम आज 11 जून 2024 को आयोजित किया गया है,जिसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर यहां सभा भी आयोजित की गई है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। उक्त सभा को मंत्री सहित मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा भी संबोधित किया गया।

    सभा को संबोधित करते हुए श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जशपुर जिले की जनता ने अपने चहेते नेता को आज प्रदेश की बागडोर सौंपा है। प्रदेश मुखिया के रूप में आज आदिवासी नेता और बेटा आपकी सेवा कर रहे हैं। मुझे प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री जी ने आपके बीच भेजा है। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है योजना बना कर धरातल पर उतार रही है। किसान, महिला,युवा सबको सरकार साथ लेकर चल रही है। आने वाले पाँच सालों में जशपुर जिले की विकास के लिए हमारी सरकारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम हर दिशा में काम कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद हमारी ताकत है यह आशीर्वाद और प्यार बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि श्री गणेश मंदिर निर्माण समिति की जो भी मांग है वे हमें बताएँ हमारे नेताओं को बताएँ श्री विष्णुदेव साय जी बिलकुल पूरा करेंगे।

    कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के साथ जशपुर राजपरिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। रनपुर शुरू से ही राजपरिवार का चहेता गांव रहा है स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव रनपुर को खूब पसंद करते थे । रनपुर में उनका बड़ा भंडार है और हमेशा वे दिल्ली-रायपुर से होकर आते तो महीने में एक बार रनपुर जरूर आते थे । जहां मंदिर का निर्माण हुआ है वहां स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने शुरुआत में 10000 रुपये का सहयोग राशि देकर मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। उस समय उनके बड़े बेटे स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को भी रनपुर से खूब लगाव था। वे स्वयं रनपुर पहुंचकर मंदिर के लिये जमीन का चयन किया था। आज भी रनपुर वासी स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के सारी यादों को समेटकर रखें हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी कार्यालय हिंसा ,स्थानीय प्रशासन की चूक पर सरकार नाराज ,हटाए जा सकते हैं कलेक्टर -एसपी …..
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आबकारी विभाग की कार्यवाहीः 30.50 लीटर महुआ शराब किया गया जब्त
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?