Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर में पत्थलगांव पुलिस टीम के द्वारा किया गया फलदार वृक्षों का आरोपण
    Uncategorized

    *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर में पत्थलगांव पुलिस टीम के द्वारा किया गया फलदार वृक्षों का आरोपण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरस्वती शिशु मंदिर में पत्थलगांव पुलिस टीम के द्वारा किया गया फलदार वृक्षों का आरोपण

    पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से पूरे देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी में इस अभियान को चलाने निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में आज शुक्रवार को पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जयसवाल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी विनीत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में वृहद रूप से फलदार और छायादार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान पत्थलगांव पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव , स.उ.नि हरिराम टंडन , प्रधान आरक्षक सुभाष नायक , आरक्षक कमलेश्वर वर्मा , आरक्षक तारा मीरेंद्र , आरक्षक चंद्रविजय पैंकरा , प्रधान आरक्षक अनूप केरकेट्टा , आरक्षक मनोज भगत समेत अन्य व सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी , अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल , व्यवस्थापक प्रयागराज अग्रवाल , संस्थापक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल , भाजपा नेता अंकित बंसल , प्रवीण अग्रवाल व स्कूल के समस्त आचार्यगण , छात्र–छात्रा मौजूद रहे ।

    इस पौधारोपण अभियान के मौके पर एसडीओपी ध्रुवेश जयसवाल ने विद्यालय के छात्रों से विचार साझा करते हुए कहा कि ; मनुष्य जीवन में पेड़-पौधे का बड़ा महत्व है। हमें हमेशा पौधे लगाने से ज्यादा पेड़ पौधे एवं वृक्षों को बचाना जरूरी है । क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लोग उत्साह में पौधा तो लगा देते हैं मगर उस पौधे को पेड़ नहीं बना पाते । उन्होंने कहा जिस प्रकार कोरोना महामारी के समय हम सभी ने देखा कि ऑक्सीजन की कमी से तड़प तड़प कर लोगों की जान जा रही थी इसका यही कारण है कि धरती पर पेड़ पौधों की कमी से वातावरण असंतुलित होता जा रहा है । जिसे लेकर पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई है इसके तहत आज पत्थलगांव पुलिस टीम द्वारा भारी संख्या में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया है ।

     

    इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष मुरालीलाल अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन , खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं । धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए अपने घरों , उद्यानो या आसपास जगहों में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए एवं उसके संरक्षण के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए…!!

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपूर्व समाचार का खंडन
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा किया गया ; वृक्षारोपण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….

    July 18, 2026

    🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..

    July 18, 2026

    गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….
    • 🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..
    • गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….
    • पत्थलगांव के डिवाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास! रायपुर में गूंजा डॉ. विकास और डायरेक्टर मेघा गर्ग का नाम, हुमा कुरैशी के हाथों मिला महा-सम्मान!”……………
    • 📰 जर्नलिस्ट एसोसिएशन का असर: पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के निवेदन पर जशपुर पहुंचे कमिश्नर; राजस्व मामलों के तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?