Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* श्री रामलला दर्शन के लिए जशपुर से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* श्री रामलला दर्शन के लिए जशपुर से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *श्री रामलला दर्शन के लिए जशपुर से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना*

    *विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

    *सरगुजा से आस्था स्पेशल ट्रेन से जशपुर जिले के 200 दर्शनार्थी पहुँचेंगे अयोध्या*

    *श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

    जशपुर नगर17 जुलाई 2024/ अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में स्थापित श्री राम लला की प्रतिमा के दर्शनों के लिए राज्य भर के राम भक्तों का जत्था लगातार अयोध्या के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 200 श्रद्धालुओं की टोली सहित सरगुजा संभाग के 800 से अधिक राम भक्तों को लेकर रवाना हुई। यहाँ जशपुर से विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को अंबिकापुर के लिए जनपद कार्यालय से सभी को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर रवाना किया गया।इसके साथ ही सभी ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि सभी की यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, सब निश्चित हो कर जाए।

    श्रद्धालु श्री मलाकी राम ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निःशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री राम लला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।श्री सूरजन राम ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री राम लला दर्शन के लिए हम कभी जा पाएँगे यह तो सोचे ही नही थे लेकिन यह सब शासन की इस योजना से संभव हो पाया है। वही सभी तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी योजना है। हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी, 26 सितंबर को होगा कार्यक्रम
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन शिक्षक के लिए सम्मान का रास्ता – विनोद गुप्ता
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?