Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट कर फरार रहने वाला अभियुक्त हीरासाय लकड़ा बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट कर फरार रहने वाला अभियुक्त हीरासाय लकड़ा बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट कर फरार रहने वाला अभियुक्त हीरासाय लकड़ा बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार,*

    *हीरासाय लकड़ा की गिरफ्तारी नहीं होने पर पटवारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था,*

    *अभियुक्त हीरासाय लकड़ा बार-बार अपना ठीकाना बदल रहा था,*

    *चौकी कोतबा थाना बागबहार में हीरासाय लकड़ा के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 186, 353, 332 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज।*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप कुमार भगत उम्र 32 साल पटवारी ग्राम जामझोर ने दिनांक 12.05.2024 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को तहसीलदार द्वारा स्टे लगाये शासकीय जमीन में हीरासाय लकड़ा बोर उत्खनन करा रहा था, जिसे प्रार्थी द्वारा तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर जाकर प्रार्थी को बोर उत्खनन से मना करने पर इसे हीरासाय लकड़ा मर्यादित व्यवहार कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया एवं मारपीट करने लगा, मारपीट करने से प्रार्थी के चेहरा, कोहनी एवं अन्य हिस्से में चोंटे आई है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323, 186, 353, 332 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    हीरासाय लकड़ा द्वारा स्वयं के विरुद्ध अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह फरार हो गया था एवं बार-बार अपना ठीकाना बदल रहा था। विवेचना के दौरान मुखबिर एवं साइबर सेल के सहयोग से उसके बिलासपुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बिलासपुर रवाना किया गया, टीम द्वारा पता तलाश उपरांत उसे बिलासपुर से अभिरक्षा में लेकर चौकी में लाया गया, पूछताछ में हीरासाय लकड़ा ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया, *अभियुक्त हीरासाय लकड़ा उम्र 37 साल निवासी जामझोर चौकी कोतबा* को आज दिनांक 13.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विदित हो कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जिला पटवारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, प्र.आर. फ्रांसिस बेक, सायबर सेल से आर. तुलसी रात्रे, आर. मुकेश पांडेय, आर. संदीप साय का योगदान रहा है।

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* Free fire game खेलने की लत ने ली ; 12वीं के छात्र की जान… पैसा हार गया तो डांट के डर से कर ली आत्महत्या
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालयः स्वीपर, चौकीदार और वॉटरमेन के पदों पर भर्ती हेतु साक्षत्कार 15, 16 एवं 17 जून को
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary

    February 11, 2026

    Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim

    February 11, 2026

    Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary
    • Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim
    • Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real
    • Începe Jocuri Fără Instalare Direct În Browserul Tău ◦ România Bet Now
    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?